फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Environmental approval to Industries will be given in two months says Prakash Javadekar

अर्थव्यवस्था को दोगुना करने के लिए उद्योग जगत को सवा दो महीने में मिलेगी पर्यावरण मंजूरी: जावड़ेकर

Wed, 10 Jul 2019 09:19 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Wed, 10 Jul 2019 09:19 AM IST
विज्ञापन
Environmental approval to Industries will be given in two months says Prakash Javadekar
प्रकाश जावड़ेकर (फाइल फोटो)

देश की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने के इरादे से सरकार उद्योग जगत को सवा दो महीने में ही पर्यावरण मंजूरी देने की तैयारी कर रही है, अभी इस काम में औसतन 108 दिन यानी साढ़े तीन माह लगते हैं। उद्योग संगठन फिक्की के रसायन एवं आपदा प्रबंधन पर आयोजित वार्षिक सम्मेलन में प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों को पर्यावरण की मंजूरी देने में तेजी लाई जा रही है। 

विज्ञापन


पहले इसी काम में औसतन 108 दिन लगते थे जिसे घटा कर 70 से 80 दिन करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि बहुत पहले तो उद्योग जगत को इस काम में 640 दिन लगा करते थे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब उद्योग इतने दिनों तक पर्यावरण मंजूरी की ही बाट जोहेगा तो फिर वह उत्पादन कब शुरू करेगा। 
विज्ञापन


अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां इस तरह के कार्य के लिए जो कानून बने हैं, उन्हें बेरहमी से लागू किया जाता है। अब इसी तरह से भारत में भी लक्ष्य तय कर काम होगा और एक समय सीमा में उन्हें मंजूरी मिलेगी। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य सचिव और नीति आयोग के प्रधान सलाहकार रतन पी वाटल भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed