फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Toolkit Case Disha Ravi: Environmental activist Disha Ravi arrested in Bangluru in toolkit case, sent to 5 days police custody

Toolkit Case: टूलकिट’ मामले में पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि बंगलूरू से गिरफ्तार, 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Mon, 15 Feb 2021 05:00 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 15 Feb 2021 05:00 AM IST
विज्ञापन
Toolkit Case Disha Ravi: Environmental activist Disha Ravi arrested in Bangluru in toolkit case, sent to 5 days police custody
‘टूलकिट’ मामला: जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि गिरफ्तार - फोटो : Social Media

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी ‘टूलकिट’ सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में रविवार को पहली गिरफ्तारी हुई। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने शनिवार को इसमें संलिप्तता के आरोप में कर्नाटक के बंगलूरू से 21 वर्षीय पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


उसे रविवार को अदालत में पेश करने के बाद 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। उन पर पर्यावरण परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग द्वारा साझा की गई टूलकिट को एडिट करने और बाद में आगे बढ़ाने का आरोप है। 
विज्ञापन


पटियाला हाउस कोर्ट कॉम्प्लेक्स के ड्यूटी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट देव सरोहा ने दिशा रवि से पूछताछ के लिए पांच दिन की पुलिस हिरासत की अनुमति दी। हालांकि पुलिस ने सात दिन की हिरासत की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



जज के सामने रोते हुए कहा, मात्र दो लाइन एडिट की थी
उसका कहना था कि केंद्र सरकार के खिलाफ व्यापक साजिश की जांच के लिए हिरासत में पूछताछ जरूरी है। साथ ही इसमें खालिस्तान से जुड़े लोगों का हाथ होने का भी शक है। दिशा रवि कोर्ट रूम में रो पड़ी और जज से कहा कि उसने केवल दो लाइनें एडिट की थीं और वह किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करना चाहती थी। 



दिल्ली पुलिस के एपीआरओ अनिल मित्तल ने बताया कि दिशा को पूछताछ के लिए उनके घर से लाया गया था और बाद में टूलकिट गूगल डॉक्यूमेंट तैयार करने में उनकी संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें: लालकिला हिंसाः पुलिस ने कहा-टूलकिट मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां होंगी

उन्होंने कहा कि दिशा टूलकिट गूगल डॉक्यूमेंट के एडिटरों में से एक थी और इसको तैयार करने और फारवर्ड करने में अहम साजिशकर्ता है। पुलिस ने दिशा का लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वह इस मामले में शामिल अन्य लोगों के भी संपर्क में थी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed