{"_id":"63c017ac6c95564b811603d4","slug":"environment-minister-bhupendra-yadav-met-japanese-counterparts-discussed-strengthening-bilateral-cooperation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhupendra Yadav: पर्यावरण मंत्री ने की जापानी समकक्षो से मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bhupendra Yadav: पर्यावरण मंत्री ने की जापानी समकक्षो से मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर चर्चा
Thu, 12 Jan 2023 10:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 12 Jan 2023 10:06 PM IST
सार
भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत ने जी-20 और जापान ने जी-7 की अध्यक्षता संभाली है। यह दोनों देशों के लिए वसुधैव कुटुम्बकम या 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर' (एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य) की दिशा में दुनिया के भविष्य को आकार देने के लिए एजेंडा और प्राथमिकताएं निर्धारित करने का एक अवसर है, जो भारत की जी20 अध्यक्षता का भी विषय है।
विज्ञापन
भूपेंद्र यादव
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से गुरुवार को अपने जापानी समकक्ष अकिहिरो निशिमुरा ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने अर्थव्यवस्था, संसाधन दक्षता, हरित हाइड्रोजन क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने भारत-जापान पर्यावरण सप्ताह के उद्घाटन सत्र को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दुनिया को जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जैव विविधता के नुकसान के संकट का मुकाबला करने के लिए उत्पादन और खपत के मुद्दे का तत्काल समाधान करने की जरूरत है।
विज्ञापन
निशिमुरा के साथ अपनी मुलाकात में भूपेंद्र यादव ने दुनिया के सामने उत्पन्न पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लाइफ’ मंत्र के महत्व पर जोर दिया। दरअसल, पीएम मोदी ने 20 अक्तूबर को मिशन ‘लाइफ’ की शुरुआत की थी, जिसे एक वैश्विक जन-आंदोलन के रूप में देखा गया था। यह पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए व्यक्तिगत एवं सामूहिक कार्रवाई को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
विज्ञापन
भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत ने जी-20 और जापान ने जी-7 की अध्यक्षता संभाली है। यह दोनों देशों के लिए वसुधैव कुटुम्बकम या 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर' (एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य) की दिशा में दुनिया के भविष्य को आकार देने के लिए एजेंडा और प्राथमिकताएं निर्धारित करने का एक अवसर है, जो भारत की जी20 अध्यक्षता का भी विषय है।
विज्ञापन
विकासशील देशों की सहायता को प्रतिबद्ध है भारत: मंत्री
केंद्रीय मंत्री ने ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ’ शिखर सम्मेलन को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विकसित दुनिया ने अपने हिस्से के जलवायु संसाधनों का उपभोग कर लिया है। अब समय आ गया है कि वे पिछले कार्यों की जिम्मेदारी स्वीकार करें। भारत विकासशील देशों और छोटे द्विपीय राष्ट्रों की असुरक्षा को समझता है, ऐसे में अत्यावश्यक वैश्विक जलवायु कार्रवाई वक्त की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से निपटने और जरूरी तकनीकी सहयोग करके विकासशील देशों के विकास लक्ष्यों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।