{"_id":"670068acee3e2e75a1053995","slug":"entries-invited-for-amar-ujala-shabd-samman-2024-proposals-recommendations-can-be-sent-by-31-oct-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shabd Samman: शब्द सम्मान-2024 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित, 31 अक्तूबर तक भेज सकते हैं प्रस्ताव और अनुशंसाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Shabd Samman: शब्द सम्मान-2024 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित, 31 अक्तूबर तक भेज सकते हैं प्रस्ताव और अनुशंसाएं
Wed, 09 Oct 2024 02:00 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 09 Oct 2024 02:00 PM IST
सार
शब्द सम्मान- 2024 के लिए कोई भी भारतीय नागरिक, लेखक, प्रकाशक या पाठक निर्धारित प्रपत्र में प्रस्ताव या अनुशंसाएं भेज सकता है। प्रपत्र shabdsamman.amarujala.com से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
शब्द सम्मान-2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतिष्ठित अमर उजाला शब्द सम्मान-2024 के लिए शनिवार से आवेदन किया जा सकता है। प्रस्ताव भेजने की अंतिम तारीख 31 अक्तूबर है। आकाशदीप, छाप, थाप और भाषा-बंधु सम्मानों के सफर का यह छठा क्रम होगा। किसी रचनाकार के समग्र अवदान के लिए दिए जाने वाले शिखर सम्मान आकाशदीप के तहत हिंदी भाषा और एक अन्य भारतीय भाषा के सर्जक को पांच-पांच लाख रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
वर्ष की श्रेष्ठ कृतियों के लिए एक-एक लाख रुपये की राशि के साथ पांच अन्य सम्मान...(थाप) लेखक की पहली कृति के लिए, (छाप) कविता, कथा व गैर-कथा श्रेणियों में तीन सम्मान आैर (भाषा बंधु) हिन्दी एवं भारतीय भाषाओं में पारस्परिक अनुवाद के लिए।
विज्ञापन
इस वर्ष छाप (कथा वर्ग) में उपन्यास को विचारार्थ लिया जाएगा। थाप (प्रथम प्रकाशित कृति) के तहत भी कथा को विचारार्थ लिया जाएगा। श्रेष्ठ कृतियों का चयन अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा गठित उच्चस्तरीय निर्णायक मंडल करेगा।
विज्ञापन
आकाशदीप अलंकरण से अब तक प्रख्यात साहित्य मनीषी डॉ. नामवर सिंह, गिरीश कारनाड, ज्ञानरंजन, भालचंद्र नेमाड़े, विश्वनाथ त्रिपाठी, शंख घोष, शेखर जोशी, प्रतिभा राय, विनोद कुमार शुक्ल और एमटी वासुदेव नायर अलंकृत किए जा चुके हैं।
शब्द सम्मान- 2024 के लिए कोई भी भारतीय नागरिक, लेखक, प्रकाशक या पाठक निर्धारित प्रपत्र में प्रस्ताव या अनुशंसाएं भेज सकता है। प्रपत्र shabdsamman.amarujala.com से डाउनलोड किए जा सकते हैं। श्रेष्ठ कृतियों की प्रकाशन अवधि वर्ष 2023 है।
प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र के साथ संयोजक, अमर उजाला शब्द सम्मान, अमर उजाला फाउंडेशन, सी-21/22, सेक्टर-59, नोएडा-201301 के पते पर 31 अक्तूबर, 2024 तक पहुंच जाने चाहिए। कवर पर स्पष्ट रूप से अंकित करें कि प्रस्ताव किस श्रेणी के लिए है।