फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   enter seeks time to transfer NRC coordinator Prateek Hazela to Madhya Pradesh

एनआरसी के समन्वयक प्रतीक हजेला को मध्यप्रदेश स्थानांतरित करने के लिए केंद्र ने मांगा समय

Thu, 24 Oct 2019 02:52 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 24 Oct 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
enter seeks time to transfer NRC coordinator Prateek Hazela to Madhya Pradesh
प्रतीक हजेला

केंद्र सरकार असम राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) समन्वयक प्रतीक हजेला को मध्यप्रदेश स्थानांतरित करने संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने की समयसीमा बढ़ाने के लिए गुरुवार को उच्चतम न्यायालय पहुंची। न्यायालय ने केन्द्र और असम सरकार को 18 अक्तूबर को निर्देश दिया था कि हजेला को सात दिनों में उनके मूल राज्य मध्य प्रदेश स्थानांतरित कर दिया जाए।

विज्ञापन


केंद्र के वकील ने प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पीठ से गुरुवार को कहा कि हालांकि सरकार ने असम-मेघालय काडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी को स्थानांतरित करने के लिए कदम उठाए हैं लेकिन प्रक्रियागत औपचारिकताएं पूरी करने में कुछ और समय लगेगा।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति एस ए बोबडे और न्यायमूर्ति एस ए नजीर भी पीठ में शामिल हैं। पीठ ने कहा कि आप याचिका दायर कीजिए। शीर्ष अदालत ने राष्ट्रीय नागरिक पंजी को अंतिम रूम देने और इसके आंकड़ों के प्रकाशन की संवेदनशील कवायद के लिए हजेला को समन्वयक नियुक्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने हजेला को अधिक संभव अवधि के लिए अंतर-काडर तबादले पर उनके गृह राज्य में प्रतिनियुक्ति पर भेजने का आदेश दिया।

पीठ की तरफ से इस आदेश को पारित करने की कोई स्पष्ट वजह नहीं की इससे इन अटकलों को बल मिला कि असम राष्ट्रीय नागरिक पंजी को अंतिम रूप से देने के विशाल और संवेदनशील काम की निगरानी के बाद इस अधिकारी को शायद किसी प्रकार के खतरे की आशंका है।

शीर्ष अदालत ने असम राष्ट्रीय नागरिक पंजी संबंधी याचिकाओं को सुनवाई के लिए पहले ही 26 नवंबर के लिए सूचीबद्ध किया है। असम की बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय नागरिक पंजी अंतिम रूप दिए जाने के बाद 31 अगस्त को प्रकाशित हुई थी और इससे राज्य में 19 लाख से अधिक आवेदकों के नाम बाहर कर दिए गए थे।


राष्ट्रीय नागरिक पंजी में नाम शामिल करने के लिये 3,30,27,661 व्यक्तियों ने आवेदन किया था। इनमें से 3,11,21,004 लोगों को नागरिक पंजी में शामिल किया गया है जबकि 19,06,657 को इससे बाहर रखा गया।

नागरिक पंजी के पहले मसौदे में 1.9 करोड़ लोगों के नाम प्रकाशित हुए थे। यह मसौदा 31 दिसंबर, 2017 की मध्य रात्रि को प्रकाशित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed