{"_id":"63e4e6b3a977fef7c2069565","slug":"ensure-all-announced-projects-are-operational-by-this-year-end-tamil-nadu-cm-tells-officials-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: CM का अधिकारियों को निर्देश- साल के अंत तक लागू कराएं सभी घोषित योजनाएं, तभी मिलेगी जनता से तारीफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: CM का अधिकारियों को निर्देश- साल के अंत तक लागू कराएं सभी घोषित योजनाएं, तभी मिलेगी जनता से तारीफ
Thu, 09 Feb 2023 05:57 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 09 Feb 2023 05:57 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने सचिवालय में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आठ करोड़ लोगों से सरकार की तारीफ कराना सरकारी अधिकारियों के हाथों में हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री एमके स्टालिन
- फोटो : ट्विटर/सीएमओ तमिलनाडु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को कहा कि जनता की तारीफ अधिकारियों के प्रदर्शन पर निर्भर करती है। उन्होंने अधिकारियों को इस साल के अंत तक सभी घोषित योजनाओं को लागू करने और जनता से प्रशंसा हासिल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अधिकारियों, खासतौर पर विभागों के प्रमुखों को राज्य सरकार द्वारा घोषित प्रत्येक परियोजना की समीक्षा करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए कि सभी योजनाओं को 2023 के अंत तक लागू किया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सचिवालय में वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आठ करोड़ लोगों से सरकार की तारीफ कराना सरकारी अधिकारियों के हाथों में हैं। इसलिए योजनाओं और पहलों को लागू करने पर ध्यान दें। स्टालिन ने कहा कि कार्यान्वयन या वित्तीय आवंटन में बाधाओं को दूर किया जाना चाहिए और इस साल के अंत तक सभी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, बीते बीस महीनों से हम कई अच्छी परियोजनाओं को बना रहे हैं और उन्हें लागू कर रहे हैं। सरकार में केवल मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि मंत्री और अधिकारी भी शामिल हैं। सुशासन तभी स्थापित हो सकता है, जब तीनों मिलकर काम करें। इसे औऱ मजबूत किया जाना चाहिए।
स्टालिन ने कहा, सरकार ने 'निशुल्क बस पास योजना' के के जरिए से लाभान्वित होने वाली लाखों महिलाओं से प्रशंसा हासिल की, स्कूली बच्चों को निशुल्क नाश्ता प्रदान करने के लिए हजारों परिवारों ने सरकार की सराहना की। इसके अलावा, किसानों ने निशुल्क बिजली कनेक्शन योजना की सराहना की।
उन्होंने आगे कहा, मदुरै में पूर्व मुख्यमंत्री एम करूणानिधि के नाम पर स्थापित पुस्तकालय खुलने के लिए तैयार है ,जबकि चेन्नई के गिंडी में सबसे बड़े अस्पताल का निर्माण तेज गति से चल रहा है। बैठक में युवा कल्याण एवं खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन, मुख्य सचिव वी इराई अनबू, अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया।