फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ENPO Demand creation separate Naga province again raised Nagaland

Nagaland: नगालैंड में फिर उठी अलग नगा प्रांत बनाने की मांग, छह जिलों में कथित सार्वजनिक आपातकाल का एलान

Thu, 07 Mar 2024 08:02 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोहिमा Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 08:02 AM IST
सार

ईएनपीओ 2010 से एक अलग राज्य की मांग कर रहा है, उसका दावा है कि नगालैंड के पूर्वी हिस्से के मोन, तुएनसांग, लॉन्गलेंग, किफिरे, नोकलाक और शामतोर जिलों को हमेशा उपेक्षित किया गया है।

विज्ञापन
ENPO Demand creation separate Naga province again raised Nagaland
ईएनपीओ कर रहा अलग राज्य की मांग(फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्वी नगालैंड लोग संगठन (ईएनपीओ) ने राज्य के छह जिलों में कथित सार्वजनिक आपातकाल का एलान करते हुए राज्य में लोकसभा चुनाव के दौरान किसी भी दल को चुनाव प्रचार नहीं करने का निर्णय लिया है। साथ ही ईएनपीओ ने 8 मार्च को छह जिलों में बंद की घोषणा की है।

विज्ञापन


पृथक सीमांत नगा प्रांत (एफएनटी) बनाने की मांग करते हुए संगठन ने कहा कि भारत सरकार की तरफ से गृह मंत्रालय के जरिये एफएनटी के निर्माण के प्रस्ताव को निपटाने में देरी के चलते जनजातीय निकाय और फ्रंटल संगठन तत्काल प्रभाव से पूरे पूर्वी नगालैंड में सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा करते हैं।
विज्ञापन


ईएनपीओ 2010 से एक अलग राज्य की मांग कर रहा है, उसका दावा है कि नगालैंड के पूर्वी हिस्से के मोन, तुएनसांग, लॉन्गलेंग, किफिरे, नोकलाक और शामतोर जिलों को हमेशा उपेक्षित किया गया है। लिहाजा, इन जिलों के विकास के लिए एफएनटी बनाया जाए। ईएनपीओ ने कहा कि इस संबंध में चुनाव के बाद के किसी भी आश्वासन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed