फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Engine for Gaganyaan programme successfully undergoes qualification testing by ISRO news in Hindi

Gaganyaan: इसरो की बड़ी कामयाबी, गगनयान कार्यक्रम के लिए विकास इंजिन का सफल परीक्षण, अब ये है तैयारी

Fri, 21 Jan 2022 05:16 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 21 Jan 2022 05:16 PM IST
सार

देश के बहुप्रतीक्षित मानव अंतरिक्ष अभियान गगनयान को स्वतंत्रता दिवस से पहले लॉन्च करने की योजना है। साथ ही इससे पहले दो मानव रहित अभियानों भी अंजाम दिए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन
Engine for Gaganyaan programme successfully undergoes qualification testing by ISRO news in Hindi
हाई-थ्रस्ट विकास इंजिन का हुआ सफल परीक्षण - फोटो : ट्विटर/इसरो

विस्तार

अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम गगनयान के लिए तैयारियां लगातार जारी हैं। इसी क्रम में इस कार्यक्रम के लिए किया गया हाई-थ्रस्ट विकास इंजिन का 25 सेकंड की अवधि का योग्यता परीक्षण पूरी तरह सफल रहा है। यह परीक्षण तमिलनाडु के महेंद्रगिरि में स्थित भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में किया गया।

विज्ञापन

इसे लेकर इसरो की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया कि गगनयान कार्यक्रम के लिए विकास इंजिन की योग्यता को लेकर दो इंजिन पहले सामान्य प्रक्रिया स्थितियों के तहत कुल 480 सेकंड की अवधि के लिए परीक्षण से गुजर चुके हैं। ताजा परीक्षण गुरुवार को सामान्य प्रक्रिया स्थितियों से परे इंजिन की मजबूती को सत्यापित करने के लिए किया गया

विज्ञापन

'इंजिन ने परीक्षण के मकसद को सफल साबित किया'
इसरो ने कहा, 'इंजन के प्रदर्शन ने परीक्षण के उद्देश्यों को पूरा किया और इंजन पैरामीटर परीक्षण की पूरी अवधि के दौरान पूर्वानुमानों के साथ निकटता से मेल खाते दिखे।' लंबी अवधि का यह सफल परीक्षण देश के पहले मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम गगनयान के लिए एक प्रमुख मील का पत्थर है। इसरो के मुताबिक, इंजिन ने परीक्षण के मकसद को सफल साबित किया है। 

तीन और परीक्षण आयोजित करने की तैयारी में इसरो
इस परीक्षण को सफलता से अंजाम देने के बाद अब इसरो की योजना अलग-अलग परिचालन स्थितियों के तहत 75 सेकंड की कुल अवधि के लिए तीन और परीक्षण आयोजित करने की है। इसके बाद, गगनयान कार्यक्रम के लिए विकास इंजन योग्यता जांच को पूरा करने के लिए एक और हाई-थ्रस्ट विकास इंजन 240 सेकंड की एक लंबी अवधि के परीक्षण से गुजरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed