फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enforcement Directorate to auction Nirav Modi’s artworks, handbags and watches

नीलाम होंगी भगोड़े नीरव मोदी की लग्जरी कारें, घड़ियां और पेंटिंग

Tue, 21 Jan 2020 07:26 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Tue, 21 Jan 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Enforcement Directorate to auction Nirav Modi’s artworks, handbags and watches

देश से फरार चल रहे हीरा कारोबारी नीरव मोदी की जब्त लग्जरी कारें, घड़ियां और दूसरी कीमती सामान नीलाम की जाएंगी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन नीलामी का जिम्मा मुंबई की सैफरनआर्ट्स को सौंपा है। 

विज्ञापन


सैफरनआर्ट्स पहली ऑनलाइन नीलामी अगले महीने 27 फरवरी को आयोजित करेगी। जबकि दूसरी नीलामी 3 और 4 मार्च को होगी। यह पहली बार है जब ईडी ने किसी प्रोफेशनल नीलामी हाउस को जब्त की गई संपत्ति को नीलाम करने का जिम्मा दिया है।
विज्ञापन


इससे पहले पिछले साल मार्च में सैफरनआर्ट्स ने आयकर विभाग के लिए नीरव मोदी की पेंटिंग्स नीलाम कर 54.84 करोड़ रुपये जुटाए थे। दोनों नीलामियों में देश के बेहतरीन कलाकारों की 15 कलाकृतियां शामिल होंगी। इनमें 1935 में अमृता शेर-गिल का बनाया एक मास्टरपीस है, जिसे पहले कभी नीलाम नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मशहूर पेंटर एमएफ हुसैन की ‘महाभारत’ सीरीज से एक ऑयल ऑन कैनवस भी नीलाम होगा। दोनों की कीमत 12 करोड़ से 18 करोड़ रुपये के बीच आंकी जा रही है। इसके अलावा ही जब्त की गई लग्जरी घड़ियां, हैंडबैग और कारें भी नीलाम की जाएंगी।

सैफरनआर्ट्स के सीईओ और सह संस्थापक दिनेश वजिरानी ने बताया, ‘हम ईडी के साथ हर एक आइटम की कीमत लगा रहे हैं और दोनों नीलामियों के लिए एक कैटलॉग तैयार कर रहे हैं, जिसमें अमृता शेर-गिल, एमएफ हुसैन और वीएस गायतोंडे जैसे कलाकारों की कलाकृतियां शामिल हैं।


नीरव की पोर्श पनामरा और रॉल्य रॉयस गोस्ट कारें भी नीलाम की जाएंगी। नीरव मोदी पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी है। लंदन की जेल में बंद नीरव के ऊपर भारत प्रत्यर्पण की तलवार लटक रही है। सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियां उसे भारत लाने का प्रयास कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed