फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enforcement Directorate summons Sanjay Raut's brother in 'khichdi scam' case

ED Summon: खिचड़ी घोटाले में संजय राउत के भाई को ईडी का समन; केंद्रीय एजेंसी ने रोहित पवार को फिर से तलब किया

Wed, 24 Jan 2024 11:09 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 11:09 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय ने कोविड महामारी के दौरान खिचड़ी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संदीप राउत को समन भेजा है। ईडी के नोटिस में उन्हें मामले से जुड़ी पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए ईडी के सामने शरद पवार के पोते और विधायक रोहित पवार पेश हुए। यह पूछताछ 11 घंटे से अधिक समय तक हुई। 

विज्ञापन
Enforcement Directorate summons Sanjay Raut's brother in 'khichdi scam' case
ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खिचड़ी घोटाला मामले में संजय राउत के छोटे भाई संदीप राउत की मुश्किलें बढ़ने वाली है। बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने कोविड महामारी के दौरान खिचड़ी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संदीप राउत को समन भेजा है। ईडी के नोटिस में उन्हें मामले से जुड़ी पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। 
विज्ञापन


ईडी के समन में अगले सप्ताह पेश होने के आदेश
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, संजय राउत के भाई संदीप राउत को अगले सप्ताह मुंबई में ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा है। गौरतलब है कि पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। इस मामले में उद्धव गुट के सूरज चव्हाण को पिछले हफ्ते ईडी ने गिरफ्तार किया था। उन्हें यहां एक अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन


क्या है मामला
गौरतलब है कि खिचड़ी घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की एक एफआईआर से सामने आया था। पुलिस के मुताबिक कोविड महामारी के दौरान प्रवासियों को खिचड़ी उपलब्ध कराने के लिए बीएमसी द्वारा ठेका देते समय कई अनियमितताएं हुई थी। जांच एजेंसी के मुताबिक, खिचड़ी पैकेट की आपूर्ति के लिए बीएमसी द्वारा फोर्स वन मल्टी सर्विसेज के बैंक खाते में 8.64 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Enforcement Directorate summons Sanjay Raut's brother in 'khichdi scam' case
रोहित पवार - फोटो : ANI
शरद पवार के पोते रोहित पवार से ईडी ने 11 घंटे की पूछताछ
वहीं महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए ईडी के सामने शरद पवार के पोते और विधायक रोहित पवार पेश हुए। यह पूछताछ 11 घंटे से अधिक समय तक हुई। गौरतलब है कि विधायक रात करीब 10 बजे दक्षिण मुंबई स्थित ईडी कार्यालय से बाहर निकलें। ईडी की पूछताछ में आज जाने से पहले रोहित पवार पास में स्थित एनसीपी कार्यालय गए और शरद पवार से मुलाकात की। साथ ही उनके पैर छुए आशीर्वाद लिया और वहां मौजूद अन्य नेताओं से बातचीत की। इस दौरान रोहित पवार को सुप्रिया सुले ने भारतीय संविधान की एक प्रति भी दी। रोहित पवार ने पूछताछ से पहले छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए थे। 

ईडी के सामने फिर होऊंगा पेश- रोहित पवार
मामले में रोहित पवार ने कहा कि मैंने मामले से जुड़े दस्तावेजों को ईडी को सौंप दिए हैं। उन्होंने मुझे एक फरवरी को फिर से पेश होने को कहा है। मैं फिर ईडी के सामने पेश होने जाऊंगा। जांच में एजेंसियों के साथ सहयोग किया है। क्योंकि अधिकारी अपना काम कर रहे हैं। मैंने उन्हें मामले से जुड़े हर दस्तावेज दे दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed