फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enforcement Directorate raids Amber Dalal's premises in Mumbai

Mumbai: प्रवर्तन निदेशालय का अंबर दलाल के ठिकानों पर छापा, 37 करोड़ रुपये की चल संपत्ति-नकदी और कागजात जब्त

Sun, 23 Jun 2024 09:25 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 23 Jun 2024 09:25 PM IST
सार

Mumbai: निवेश सलाहकार अंबर दलाल को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने इस वर्ष मार्च महीने में उत्तराखंड से गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा लगातार अंबर के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।  

विज्ञापन
Enforcement Directorate raids Amber Dalal's premises in Mumbai
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : ANI

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निवेश सलाहकार (सीए) अंबर दलाल के अलग अलग ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। 21 जून को मुंबई में अलग-अलग जगहों पर तलाशी अभियान के दौरान ईडी ने 37 करोड़ रुपये की चल संपत्ति, नकदी, बैंक फंड और डीमैट खाता जब्त कर किया। एजेंसी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी जब्त किए गए हैं। 

विज्ञापन


मार्च महीने में हुई थी गिरफ्तारी
मुंबई के निवेश सलाहकार, अंबर दलाल पर 600 से अधिक निवेशकों से 380 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है। मुंबई में ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अंबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद वह लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा। फरार हुए निवेश सलाहकार को मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा टीम ने इस वर्ष मार्च महीने में उत्तराखंड के ऋषिकेश से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने अंबर दलाल को रिमांड पर लिया था
गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने अंबर दलाल को कोर्ट में पेश करने के बाद दो अप्रैल तक रिमांड पर लिया था। अप्रैल महीने में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने निवेश सलाहकार की करीब 15 करोड़ रुपये की संपत्ति की पहचान कर उसे जब्त कर लिया था। एक कंपनी के निदेशक रह चुके अंबर दलाल के खिलाफ जुहू के एक फैशन डिजाइनर ने भी शिकायत की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed