ईडी ने जाकिर नाईक के खिलाफ दायर की चार्जशीट, 50 करोड़ की संपत्ति भी जब्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाईक व अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इसके साथ ही ईडी ने 193.06 करोड़ रुपये की आपराधिक संपत्ति की पहचान भी की है। ईडी ने नाईक की कुल 50 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की है। बता दें कि ईडी ने जाकिर नाईक और अन्य के खिलाफ 22 दिसंबर 2016 को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिकायत दर्ज की थी।
ED files prosecution complaint against Zakir Naik and others. Total amount of Rs 193.06 crore has been identified as proceeds of crime. ED had registered a money laundering case against Naik and others on 22.12.2016 (file pic) pic.twitter.com/V2x4W3zedM
— ANI (@ANI) May 2, 2019विज्ञापन
Enforcement Directorate has attached total properties of Zakir Naik worth Rs 50.46 crore https://t.co/Gwo3KS0CmE
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 2, 2019
इससे पहले इसी साल 22 मार्च को ईडी ने नाईक की मनी लॉन्ड्रिंग और फंड ट्रांसफर मामले में मदद करने के आरोप में नजमुद्दीन साथक को गिरफ्तार किया था। 19 जनवरी को ईडी ने नाईक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच के सिलसिले में उसकी 16.40 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क कर दी थी।