{"_id":"67763e9c9cf846b9420e4516","slug":"enforcement-directorate-conducts-raids-at-several-place-in-bengal-in-connection-with-cyber-fraud-in-tamil-nadu-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: ईडी की बंगाल में छापेमारी, तमिलनाडु में 100 करोड़ से अधिक की साइबर धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: ईडी की बंगाल में छापेमारी, तमिलनाडु में 100 करोड़ से अधिक की साइबर धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई
Thu, 02 Jan 2025 12:52 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:52 PM IST
सार
सॉल्टलेक मे छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। बता दें कि इस अपराध में पूर्वी भारत के कई लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों ने तमिलनाडु में 100 करोड़ से अधिक की साइबर धोखाधड़ी की जांच के सिलसिले में गुरुवार को पश्चिम बंगाल के आठ इलाकों में छापेमारी की। कोलकाता के पार्क स्ट्रीट, सॉल्टलेक और बागुइहाटी समेत पांच इलाकों और अन्य तीन क्षेत्रों में एकसाथ छापेमारी जारी है। सॉल्टलेक में छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया।
अधिकारी ने कहा, "हमारे अधिकारी अब बागुइहाटी में एक उच्च श्रेणी के आवासीय परिसर के एक फ्लैट पर छापेमारी कर रहे हैं।" बता दें कि इस अपराध में पूर्वी भारत के कई लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, "हमारे अधिकारी अब बागुइहाटी में एक उच्च श्रेणी के आवासीय परिसर के एक फ्लैट पर छापेमारी कर रहे हैं।" बता दें कि इस अपराध में पूर्वी भारत के कई लोग शामिल हैं।
विज्ञापन