{"_id":"5f8ec89c21dd1358d64828f9","slug":"enforcement-directorate-attaches-assets-worth-more-than-22-crore-of-family-of-iqbal-mirchi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकबाल मिर्ची के परिवार के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, 22 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इकबाल मिर्ची के परिवार के खिलाफ ईडी की कार्रवाई, 22 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त
Tue, 20 Oct 2020 04:56 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 20 Oct 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
प्रवर्तन निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन से संबंधित एक मामले में गैंगस्टर इकबाल मिर्ची के परिवार की 22 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने मंगलवार को बताया कि जब्त की गई संपत्तियों में एक सिनेमा हॉल और मुंबई स्थित एक होटल भी शामिल है। संपत्तियों को जब्त करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अनंतिम आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा, 'जब्त की गई संपत्तियों में मुंबई में स्थित एक टाकीज (सिनेमा हॉल) और एक होटल, एक निर्माणाधीन होटल, एक फार्म हाउस, दो बंगला और पंचगनी में 3.5 एकड़ जमीन शामिल है।' बयान में प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि जब्त की गई संपत्तियों की कुल कीमत 22.42 करोड़ रुपये है और इसमें सात बैंक खातों में जमा राशि भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
धन शोधन के इस मामले में इकबाल मिर्ची और उसके परिवार के खिलाफ अब तक कुल 798 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। एजेंसी ने इससे पहले जब्ती आदेश जारी किया था। इसमें विदेश में स्थित 203 करोड़ रुपये की संपत्ति भी शामिल है। बता दें कि इकबाल मिर्ची की साल 2013 में लंदन में मौत हो गई थी।
माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के सहयोगी मिर्ची पर मादक पदार्थों की तस्करी और उगाही से रकम हासिल करने के आरोप लगाए गए थे। ईडी ने पहले कहा था कि इकबाल मिर्ची मादक पदार्थ का अंतरराष्ट्रीय तस्कर था, जिसने दुनियाभर में अपार चल-अचल संपत्ति अर्जित की थी। एजेंसी ने आरोप लगाया था कि मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में मिर्ची ने अप्रत्यक्ष तरीके से कई संपत्तियां अर्जित की थीं।