{"_id":"5f9bdf3bb3e24b51d4293241","slug":"enforcement-directorate-arrested-bineesh-kodiyeri-who-funded-huge-amount-of-money-in-drug-peddler-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी की गिरफ्त में आया सीपीआई के सचिव का बेटा, ड्रग पेडलर के खाते में जमा की बड़ी धनराशि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईडी की गिरफ्त में आया सीपीआई के सचिव का बेटा, ड्रग पेडलर के खाते में जमा की बड़ी धनराशि
Fri, 30 Oct 2020 03:15 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 30 Oct 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Bineesh Kodiyeri
- फोटो : social media
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केरल के सीपीआई (एम) के राज्य सचिव के बेटे बिनेश कोडियारी को गुरुवार को गिरफ्तार किया। केंद्रीय एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि वह ड्रग तस्करी वाले समूहों का फाइनेंसर था और उसने अनूप मोहम्मद नाम के एक ड्रग पेडलर के खाते में बड़ी मात्रा में धनराशि जमा की।
विज्ञापन
बिनेश कोडियारी को मादक पदार्थ मामले में गुरुवार को ईडी ने गिरफ्तार किया था। कल प्रवर्तन निदेशालय ने पीएमएलए कोर्ट में बिनेश कोडियारी को पेश किया और अदालत ने 2 नवंबर तक उसकी हिरासत को मंजूरी दी। हिरासत में उससे पूछताछ और जांच जारी है।
विज्ञापन
Bineesh Kodiyeri was produced before the Enforcement Directorate (ED) PMLA Court yesterday and the court granted his ED custody till 2nd November. Further custodial interrogation and investigation is underway. https://t.co/NzqHWgtl1x
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 30, 2020
ईडी ने बताया है कि बंगलूरू एनसीबी द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर एक ड्रग पेडलर अनूप मोहम्मद और अन्य के खिलाफ जांच शुरू की गई। 17 अक्तूबर को इन्हें ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वह मादक पदार्थों की बिक्री और खरीद में शामिल थे और बिनेश कोडियारी के साथ निकटता से जुड़े हुए हैं।