फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enforce strictly, take legal action against violators: Centre to states on corona virus lock down

केंद्र का राज्यों को निर्देश, लॉकडाउन तोड़ने वालों पर की जाए सख्त कार्रवाई

Mon, 23 Mar 2020 12:12 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 23 Mar 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
Enforce strictly, take legal action against violators: Centre to states on corona virus lock down
जनता कर्फ्यू - फोटो : pti
केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि वह कोरोना वायरस बंद को कड़ाई से लागू करें और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। राज्य सरकारों से कहा गया है कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाए। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें। पीआईबी के मुख्य डीजी केएस धतवालिया ने ट्वीट कर ये जानकारी दी।     
विज्ञापन

ये निर्देश पीएम मोदी की उस अपील के ठीक बाद आया जिसमें उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने कहा था। पीएम ने कहा था कि अभी भी कुछ लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या कहा पीएम ने?
पीएम मोदी ने कहा, कुछ लोग लॉकडाउन को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। कृपया खुद को सुरक्षित रखें, अपने परिवार को सुरक्षित रखें, निर्देशों का गंभीरता से पालन करें। मैं राज्य सरकारों से अपील करता हूं कि वे कानून-व्यवस्था का पालन सुनिश्चित कराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


75 जिलों में लॉकडाउन घोषित  
बता दें कि 75 ऐसे जिलों को लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है जहां कोरोना वायरस मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में कई जिलों में लॉकडाउन लागू किया गया है। जबकि दिल्ली और बिहार में लॉकडाउन घोषित है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed