फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   End to reign of lies, deceit; start of new era of development: Shah on Delhi poll results

Delhi Election Result: 'झूठ-फरेब के शासन का अंत, विकास के नए युग की शुरुआत', दिल्ली चुनाव नतीजों पर बोले शाह

Sat, 08 Feb 2025 03:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 08 Feb 2025 03:29 PM IST
सार

Delhi Election Result: दिल्ली चुनाव के नतीजों पर केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा कि दिल्ली अब मोदी के नेतृत्व में एक आदर्श राजधानी बनेगी। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के लोगों ने दिखा दिया कि बार-बार झूठे वादों से उन्हें गुमराह नहीं कर सकते।

विज्ञापन
End to reign of lies, deceit; start of new era of development: Shah on Delhi poll results
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंंत्री - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, यह राष्ट्रीय राजधानी में एक नए युग की शुरुआत हुई है और झूठ, धोखाधड़ी व भ्रष्टाचार के शासन का अंत हुआ है। 

विज्ञापन


विकसित भारत के लिए विकसित दिल्ली जरूरी: राजनाथ सिंह
करीब 27 वर्षों के बाद दिल्ली में भाजपा की वापसी से पार्टी में खुशी की लहर है। पार्टी के नेताओं ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि विकसित भारत  के संकल्प को पूरा करने के लिए एक विकसित दिल्ली बेहद जरूरी है। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'डबल इंजन सरकार दिल्ली में विकास की गति को नई ऊंचाई पर ले जाएगी।'
विज्ञापन


आदर्श राजधानी बनेगी दिल्ली: अमित शाह
गृह मंत्री शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'दिल्ली अब मोदी के नेतृत्व में एक आदर्श राजधानी बनेगी।' उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के लोगों ने दिखा दिया कि बार-बार झूठे वादों से उन्हें गुमराह नहीं कर सकते। शाह ने कहा कि भाजपा अपने सभी वादों को पूरा करने और दिल्ली को दुनिया की नंबर एक राजधानी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। शाह ने कहा कि उन्होंने (दिल्ली की जनता) प्रदूषित यमुना, दूषित पेयजल, टूटी सड़कों, उफनते सीवरों और हर गली में शराब की दुकान की समस्याओं का जवाब अपने वोटों से दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, चाहे महिलाओं का सम्मान की बात हो, अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले लोगों का स्वाभिमान या स्वरोजगार की अपार संभावनाओं की बात हो, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दिल्ली अब एक आदर्श राजधानी बनेगी। 


'आप-दा' सरकार ने पार कर दी थीं सारी हदें: जेपी नड्डा
वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी की महा विजय पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास के मॉडल में लोगों के अटूट समर्थन की जीत है। उन्होंने कहा, दिल्ली में 'आप-दा' सरकार ने भ्रष्टाचार, कुशासन और तुष्टिकरण की सारी हदें पार कर दी थीं। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली अब झूठ, छल और धोखाधड़ी से मुक्त हो गई है और प्रगति व सम्मान के एक नए युग की यात्रा शुरू कर रही है। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed