फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   end of family politics and now only Labourism will run said prime minister Narendra Modi

'परिवारवाद की राजनीतिक का अंत, अब परिश्रमवाद ही चलेगा' : मोदी

Fri, 18 May 2018 08:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Fri, 18 May 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
end of family politics and now only Labourism will run said prime minister Narendra Modi

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली सफलता को पीएम नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद की राजनीति का अंत करार दिया है। भाजपा के सभी 8 मोर्चों की संयुक्त कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में अब परिश्रमवाद की राजनीति ही चलेगी। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष ने सभी मोर्चों को अगले लोकसभा चुनाव तक 22 करोड़ परिवारों से सीधा संवाद करने और लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मोदी एप से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में तय हुआ कि मोदी सरकार की उपलब्धियां जिस मोर्चे से जुड़ी होंगी, उसे ही इन उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाना होगा।

विज्ञापन

 
अमित शाह ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य महज 2019 या 2024 का लोकसभा चुनाव जीतना नहीं है। हमें पार्टी के लिए 50 साल की सत्ता तय करनी है। बीते लोकसभा चुनाव में 17 करोड़ लोगों ने पार्टी को वोट दिया था। अब अगले लोकसभा चुनाव तक सभी मोर्चों को हर हाल में 22 करोड़ परिवारों से सीधा संवाद करना होगा। बड़ी संख्या में लोगों को मोदी एप से जोड़ना होगा। शाह ने कहा कि सरकार की उपलब्धियां जिस मोर्चे से संबंधित होंगी, वह मोर्चा उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चलाएं। लोगों से सीधा संवाद करें।
विज्ञापन

 
इस दौरान भविष्य में किए जाने वाले कई कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। इसमें जून महीने में श्याम प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से 21 जून का योग दिवस तक कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करने पर सहमति बनी। एससी-एसटी मोर्चा से इस वर्ग के लिए मोदी सरकार द्वारा किए गए कामकाज की जानकारी पहुंचाने, अल्पसंख्यक मोर्चा को तीन तलाक पर सरकार के निर्णय, किसान मोर्चा को किसानों से जुड़ी योजनाओं और ओबीसी मोर्चा को ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिए जाने के फैसले का व्यापक प्रचार प्रचार करने की जिम्मेदारी दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed