फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   End of academic imperative for widow in compassionate appointment of railway

रेलवे की अनुकंपा नियुक्ति में विधवा के लिए शैक्षिक अनिवार्यता खत्म 

Wed, 18 Apr 2018 09:33 AM IST
राजन राय, गोरखपुर
राजन राय, गोरखपुर Updated Wed, 18 Apr 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
End of academic imperative for widow in compassionate appointment of railway
भारतीय रेलवे
अब रेलकर्मियों की विधवाओं को मृतक आश्रित कोटे में नौकरी पाने के लिए शिक्षित होना जरूरी नहीं है। रेलवे बोर्ड ने बड़ी राहत देते हुए शैक्षिक योग्यता की अनिवार्यता खत्म कर दी है। नए नियम का लाभ ग्रुप डी के कर्मचारियों की विधवाओं को मिलेगा। पूर्वोत्तर रेलवे में करीब सौ से ज्यादा अनुकंपा नियुक्ति के मामले फंसे पड़े हैं, जिन्हें जल्द ही नौकरी हासिल हो जाएगी। 
विज्ञापन


दरअसल, अभी तक लागू नियम के मुताबिक रेल कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान बीमारी या किसी अन्य कारणों से हुई मौत के बाद उनकी विधवाओं को मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाने के लिए 10वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता अनिवार्य होने से हमदर्दी के बावजूद रेल अफसर विधवा आवेदकों की मदद नहीं कर पाते हैं। 
विज्ञापन


कई ऐसे भी मामले सामने आए, जिसमें रेलकर्मियों के बेटे उम्र कम होने के चलते नौकरी नहीं पा सके। ऐसे में परिवार के भरण-पोषण के लिए उनकी पत्नियों को ही नौकरी करनी पड़ती है। पढ़ी लिखी न होने से उनकी नियुक्ति नहीं हो पा रही थी। इसे लेकर रेल यूनियन की ओर से भी लंबे से समय से शैक्षिक योग्यता में छूट देने की मांग चल रही थी। ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्र ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने इस मामले में सर्कुलर जारी कर दिया है। शैक्षिक योग्यता की अनिवार्यता खत्म होने से मृतक आश्रित कोटे में नौकरी के लिए लंबित प्रकरणों का निपटारा शीघ्र हो पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन पत्र के साथ जरूरी कागजात

रेलवे कर्मचारी के साथ संबंध का प्रमाण पत्र, मूल मृत्यु प्रमाण पत्र, लापता होने पर एफआईआर की प्रति व अंतिम रिपोर्ट, जाति प्रमाण पत्र, प्रोफॉर्मा पर परिवार के अन्य सदस्यों की देखभाल संबंधी घोषणा, चरित्र प्रमाण पत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed