{"_id":"5cb1e7d8bdec2213e649057a","slug":"employees-of-jet-airways-protested-outside-the-igi-airport-for-due-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेट एयरवेज के कर्मियों का आईजीआई एयरपोर्ट के बाहर प्रदर्शन, पीएम मोदी से मांगी मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जेट एयरवेज के कर्मियों का आईजीआई एयरपोर्ट के बाहर प्रदर्शन, पीएम मोदी से मांगी मदद
Sat, 13 Apr 2019 10:15 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 13 Apr 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
जेट एयरवेज (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्थिक संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के कर्मचारियों ने शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 के बाहर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कर्मियों ने बकाया वेतन दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मामले में हस्तक्षेप की अपील की, जिससे मामले का हल निकल सके।
विज्ञापन
संकट से जूझ रही एयरलाइंस ने कर्जदाताओं से कुछ अंतरिम धन मांगा है। इसके बाद कर्मचारी अपना बकाया वेतन मिलने की उम्मीद जता रहे हैं। शनिवार को विमानन कंपनी के केवल छह से सात विमानों ने उड़ान भरी।
विज्ञापन
जेट एयरवेज के कर्मचारियों ने टर्मिनल 3 के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। उनके हाथ में बैनर थे जिन पर लिखा था, ‘जेट एयरवेज बचाओ, हमारा भविष्य बचाओ।’ इससे पहले शुक्रवार को मुंबई में जेट एयरवेज के कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण मार्च निकाला था।
विज्ञापन
नागर विमानन सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने पहले कहा था कि शनिवार और रविवार को एयरलाइन केवल छह-सात विमानों का परिचालन करेगी। वैसे एयरलाइन एक दिन में 119 विमानों तक का परिचालन करती रही है।