फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Emphasis on promoting blue economy during cleanliness drive on Goa beach on PM birthday

GOA: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गोवा सरकार ने समुद्र किनारे चलाया सफाई अभियान, सीएम ने इसे स्वच्छ रखने की अपील

Sat, 17 Sep 2022 04:29 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 17 Sep 2022 04:29 PM IST
सार

राज्य के पर्यटन विभाग की तरफ से नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान सीएम प्रमोद सावंत और राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई  मीरामार समुद्र तट पहुंचे।

विज्ञापन
Emphasis on promoting blue economy during cleanliness drive on Goa beach on PM birthday
पीएम मोदी - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को गोवा सरकार ने राज्य के 37 समुद्र तटों पर सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने आने वाली पीढ़ियों के लिए समुद्र तट पर साफ-सफाई रखने और नीली अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन


राज्य के पर्यटन विभाग की तरफ से नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम के दौरान सीएम प्रमोद सावंत और राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई  मीरामार समुद्र तट पहुंचे। राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन खुंटे ने उत्तरी गोवा के कलंगुट समुद्र तट पर अभियान में हिस्सा लिया। मीरामार समुद्र तट पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सावंत ने कहा कि,  गोवा की अर्थव्यवस्था काफी हद तक समुद्र तटों पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि, समुद्र तटों को गंदा नहीं होने देना है और आने वाली पीढ़ियों को नीली अर्थव्यवस्था के लाभों को संरक्षित करने में सक्षम होना चाहिए। सावंत ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से समुद्र तटों को हमेशा साफ रखने की अपील की। 
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने कहा कि हर साल करीब 90 लाख पर्यटक सूरज, रेत और समुद्र का आनंद लेने के लिए राज्य में आते हैं। तटीय क्षेत्र में लोगों की आजीविका समुद्र तटों पर निर्भर है। खूंटे ने कहा कि पारिस्थितिकी की सुरक्षा और लोगों की आजीविका सुनिश्चित करने के लिए तटों को  स्वच्छ रखना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed