फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Emotional issues being 'misused' politically, attention being diverted from real issues: Rahul

Politics: राहुल बोले- राजनीति के लिए भावनात्मक मुद्दों का हो रहा इस्तेमाल, असली मुद्दों से ध्यान हटाया जा रहा

Fri, 12 Jan 2024 04:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 12 Jan 2024 04:28 PM IST
सार

Politics: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए राजनीति की जा रही है और भावनात्मक मुद्दों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, जो कि देश की जनता से छल है।

विज्ञापन
Emotional issues being 'misused' politically, attention being diverted from real issues: Rahul
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भावनात्मक मुद्दों को राजनीति के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है और असली मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाया जा रहा है।   

विज्ञापन

'विवेकानंद के विचारों को याद करने की जरूरत'
'राष्ट्रीय युवा दिवस' के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर उन्होंने लिखा, 'आज स्वामी विवेकानंद के विचारों को याद करने की जरूरत है। जिन्होंने, युवाओं की ऊर्जा को एक समृद्ध देश का आधार और पीड़ितों व गरीबों की सेवा को सबसे बड़ी तपस्या माना था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी ने युवाओं से पूछा सवाल
राहुल गांधी ने पूछा, 'युवाओं को सोचना होगा कि हमारे सपनों के भारत की पहचान क्या होगी? जीवन की गुणवत्ता या सिर्फ भावनाएं? भड़काऊ नारे लगाने वाले युवा या नौकरीपेशा युवा? प्यार या नफरत?' 

विज्ञापन

'युवाओं पर पढ़ाई, कमाई और दवाई का बोझ'
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, 'आज असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए राजनीति की जा रही है और भावनात्मक मुद्दों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। जो कि देश की जनता से छल है।' उन्होंने आगे कहा, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के बीच युवा और गरीब आज पढ़ाई, कमाई और दवाई के बोझ तले दबा जा रहा है। जबकि, सरकार 'अमृत काल' मना रही है। 

'न्याय के लिए लड़ाई में मेरा साथ दे रहे युवा'
गांधी ने कहा, सत्ता के नशे में चूर राजा जमीनी हकीकत से कोसों दूर है। इसलिए, अन्याय की इस आंधी में न्याय की लौ जलाए रखने के लिए करोड़ों न्याय योद्धा स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं से प्रेरणा ले रहे हैं और न्याय के अधिकार के लिए इस लड़ाई में मेरा साथ दे रहे हैं। सच्चाई और न्याय की जीत होगी। 

14 जनवरी से भारत जोड़ो न्याय यात्रा
राहुल गांधी 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू कर रहे हैं। यह यात्रा 15 राज्यों से होते हुए कुल छह हजार 700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और महाराष्ट्र में समाप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed