फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Emmanuel Macron India Visit says it is honour for me to participate in Republic day parade

Macron India Visit: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने पर मैक्रों ने जताई खुशी, कहा- मेरे लिए गर्व की बात

Fri, 26 Jan 2024 02:33 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 26 Jan 2024 02:33 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारत और फ्रांस के बीच जारी द्विपक्षीय संबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने भारत आए हैं। कार्यक्रम में मैक्रों की उपस्थिति हमारे लिए मायने रखती है।

विज्ञापन
Emmanuel Macron India Visit says it is honour for me to participate in Republic day parade
आमेर किले पर लोगों के साथ मैक्रों ने खिंचवाई फोटो। - फोटो : Twitter

विस्तार

मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मैं भारत के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने भारत आया हूं। यह कहना है फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का। मैक्रों दो दिवसीय दौरे पर भारत आएं हैं। भारत दौरे के पहले दिन वे राजस्थान के जयपुर में रहे। गुरुवार देर रात मैक्रों ने ट्वीट कर खुशी जताई कि वे गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होना दोनों देशों के बीच गहरी दोस्ती का प्रतीक है। मैं हमारी गहरी साझेदारी का जश्न मनाने आया हूं। हमारा पहला कदम है कि हम दोनों देशों के युवाओं को साथ लेकर आएं। हमें साथ मिलकर बहुत कुछ करना है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने आए फ्रांस के सैनिक खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कर्तव्य पथ पर भारतीय सैनिकों के साथ परेड कर रही फ्रांस की सैन्य टुकड़ी का नेतृत्व कर रहे कैप्टन नोएल ने कहा कि वे यहां बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने जताई खुशी
इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारत और फ्रांस के बीच जारी द्विपक्षीय संबंधों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने भारत आए हैं। कार्यक्रम में मैक्रों की उपस्थिति हमारे लिए मायने रखती है। मैक्रों ने जयपुर से अपने यात्रा की शुरुआत की, इससे मुझे काफी खुशी हो रही है। 
 


मैक्रों का कार्यक्रम में शामिल होना गर्व की बात
पीएम मोदी ने एक्स पर मैक्रों का स्वागत किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि भारत में आपका स्वागत है कि मेरे मित्र मैक्रों। मुझे खुशी है कि आप समृद्ध संस्कृित, विरासत और प्रतिभाओं से धनी प्रदेश से अपनी यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि भारत के लिए यह गर्व का विषय है कि मैक्रों हमारे गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेंगे। उनकी उपस्थिति न केवल हमारे रिश्तों को मजबूत करती है बल्कि, हमारी दोस्ती के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय भी जोड़ती है। 
पीएम मोदी ने मैक्रों के साथ की गई जंतर-मंतर की यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मैक्रों के साथ जयपुर के जंतर-मंतर का दौरा किया। यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यह खगोल विज्ञान के क्षेत्र में भारत का समृद्ध इतिहास दिखा रहा है। यह प्राचीन ज्ञान और आधुनिकता का मिश्रण है। 
 

दोनों देशों के बीच कई विषयों पर हुई चर्चा
पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच जयपुर में दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने के लिए द्विपक्षीय वार्ता हुई। रामबाग पैलेस होटल में हुई वार्ता में दोनों नेताओं ने रक्षा-सुरक्षा, कारोबार, जलवायु परिवर्तन, एटमी ऊर्जा, छात्रों-पेशेवरों के एक- दूसरे के यहां आदान-प्रदान पर भी चर्चा की। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed