{"_id":"5f25858ad2013604e23ebbf3","slug":"eminent-neurologist-dr-mb-pranesh-died-at-the-age-of-84-due-to-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. एमबी प्रणेश की कोरोना वायरस से मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. एमबी प्रणेश की कोरोना वायरस से मौत
Sat, 01 Aug 2020 08:50 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 01 Aug 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
डॉ. एमबी प्राणेश
- फोटो : social media
प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. एमबी प्रणेश का शनिवार तड़के कोयंबटूर में कोविड-19 के कारण निधन हो गया। प्रणेश 83 वर्ष के थे। डॉ. प्रणेश हाल ही में कोरोना से संक्रमित पाए गए थे और शहर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह अस्थमा से भी पीड़ित थे। डॉ. प्रणेश ने कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में प्रोफेसर के रूप में काम किया था और कुछ साल पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन
प्रणेश अपनी सेवानिवृत्ति के बाद शहर के कुछ निजी अस्पतालों में न्यूरोलॉजी विभाग के प्रमुख के रूप में काम कर रहे थे। वह पीएसजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, कोयंबटूर के न्यूरोलॉजी विभाग में वरिष्ठतम सलाहकार और प्रोफेसर (एमेरिटस) भी थे।
विज्ञापन
उन्होंने चेन्नई के मद्रास मेडिकल कॉलेज में अपनी एमबीबीएस, एमडी और डीएम की पढ़ाई पूरी की और लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन में फेलो बन गए।