{"_id":"5b8bb4bd42c79246553377c8","slug":"emergency-landing-of-goair-flight-on-bangalore-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोएयर के विमान की बंगलूरू एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, टेकऑफ के बाद इंजन में आई थी खराबी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोएयर के विमान की बंगलूरू एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, टेकऑफ के बाद इंजन में आई थी खराबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Sun, 02 Sep 2018 03:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोएयर के एक विमान की बंगलूरू एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। टेकऑफ के बाद विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी। शनिवार को विमान ने पुणे के लिए उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि फ्लाइट जी8-283 के ऊंचाई पर पहुंचने के बाद पता चला कि उसके एक इंजन में अचानक खराबी आ गई है। हालांकि पायटल ने बाद में सूझबूझ दिखाई और विमान को दूसरे इंजन के सहारे सुरक्षित लैंड कराया।
विज्ञापन
रविवार को गोएयर ने कहा, 'तकनीकी खराबी के बाद कैप्टन विमान को वापस बंगलूरू एयरपोर्ट ले आए। विमान की लैंडिंग के बाद यात्रियों को दूसरी फ्लाइट मुहैया कराई गई। लोगों को हुई असुविधा के लिए खेद है।'
विज्ञापन
पायलटों को अलार्म के जरिए पहले इंजन के खराब होने के बारे में पता चला। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराने के लिए पायलटों ने पहले इंजन को आसमान में ही बंद कर दिया। हाल ही में डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने एविएशन मिनिस्ट्री को एक रिपोर्ट सौंपी थी।
विज्ञापन
जिसमें कहा गया है कि ए320 नियो इंजनों को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। लेकिन अब इस घटना के सामने आने के बाद सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें डीजीसीए ने अभी तक ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है जिससे ऐसी फ्लाइटों की उड़ानों को रोका जा सके, जिनके इंजनों की गुणवत्ता पर संदेह है।