फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   emergency landing of air india flight has been done on mumbai airport, flight was going to trichy

उड़ान भरने के दौरान पायलट ने खोया नियंत्रण, त्रिची एयरपोर्ट पर दीवार से टकराया विमान

Fri, 12 Oct 2018 07:59 AM IST
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Updated Fri, 12 Oct 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
emergency landing of air india flight has been done on mumbai airport, flight was going to trichy

विज्ञापन

 एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई जा रही उड़ान में सवार सभी 136 लोग गुरूवार देर रात उस समय बाल-बाल बच गए जब विमान के पहिये तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरने के दौरान दीवार से टकरा गए। विमान के पहिये दीवार से टकराने से पहले उस उपकरण से टकराये जिसका इस्तेमाल विमान उतरने के संबंध में पायलट को निर्देशित करने के लिए किया जाता है। 

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि विमान में सवार 130 यात्री इससे घबरा गए क्योंकि विमान हिल गया। जब विमान के पहिये दीवार से टकराये तो पायलट ने विमान को और ऊपर उठाने का प्रयास किया। इस बीच हवाई यातायात नियंत्रण के अधिकारी पायलट से सम्पर्क नहीं कर पाये क्योंकि सिग्नल चले गए थे।  अधिकारियों ने कहा कि इससे हवाई अड्डे की 50 फुट उंची चारदीवारी और कंटीले तार की बाड़ क्षतिग्रस्त हो गई। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा, ‘‘संयोग से हवाई अड्डे से लगे राजमार्ग पर कोई बस या लॉरी नहीं थी, एक बड़ा हादस टल गया। विमान का टायर और विमान का आगे का छोटा हिस्सा थोड़ा क्षतिग्रस्त हो गया।’’  यातायात नियंत्रण के अधिकारियों ने घटना सीसीटीवी कैमरे के जरिये देखी जबकि विमान के यात्री इसको लेकर चिंतित रहे कि वास्तव में हुआ क्या है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि चूंकि पायलट ने उड़ान जारी रखी तो यात्रियों ने चालक दल के छह सदस्यों के साथ बहस की। यद्यपि यात्रियों को इसके लिए मनाया गया कि चिंता की कोई बात नहीं है और उड़ान जारी रही। हवाई अड्डा अधिकारियों ने बाद में दुबई में अपने समकक्षों को दुर्घटना के बारे में सूचित किया और उन्हें यह भी बताया कि विमान को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है और विमान का वहां उतरना सुरक्षित है।

हालांकि दुबई हवाई अड्डे के अधिकारियों ने इस आशंका के चलते विमान को वहां उतरने की इजाजत देने से इनकार कर दिया कि विमान को उतरने की इजाजत देना खतरनाक है क्योंकि टायर थोड़ा क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे यात्रियों में एकबार फिर चिंता उत्पन्न हो गई। यात्रियों को इसके बाद बताया गया कि विमान मुम्बई में उतर सकता है और इसके लिए अनुमति हासिल कर ली गई है। 

चार घंटे की उड़ान के बाद विमान सुबह पौने छह बजे मुम्बई हवाई अड्डे पर उतरा। यात्रियों को दूसरे विमान में दुबई भेजा गया। इस घटना की जांच का आदेश दे दिया गया है।  यह अभी पता नहीं चला है कि यह घटना तकनीकी गड़बड़ी के चलते हुई या इसमें पायलट की त्रुटि थी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक बयान में कहा कि विमान के पायलटों को फिलहाल ड्यूटी से हटा दिया गया है।

बयान में कहा गया है, ‘‘उड़ान IX-611 ने त्रिची से बृहस्पतिवार देर रात डेढ़ बजे दुबई के लिए उड़ान भरी। त्रिची हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने गौर किया है कि विमान संभवत: हवाई अड्डे की बाहरी दीवार के सम्पर्क में आया है।’’ 

तिरूचिरापल्ली हवाईअड्डा निदेशक के. गुनसेकरन ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने यहां हवाई यातायात नियंत्रक को घटना के बारे में सूचित किया था। उसके बाद हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) ने उसके बारे में पायलट को सूचित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘घटना के बाद एटीसी ने पायलटों को सूचित किया। पायलटों ने बताया कि विमान में सभी चीजें सामान्य ढंग से काम कर रही हैं। इसलिए हमने उन्हें (आगे बढ़ने) की इजाजत दी।’’ 
गुनसेकरन ने कहा कि घटना में एक इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (आईएलएस) और विमान पर वीएचएफ एंटिना क्षतिग्रस्त हुआ है।  बयान के अनुसार, पायलट इन कमांड कैप्टन डी. गणेश बाबू को बी737 विमान उड़ाने का 3,600 घंटे का अनुभव है। वहीं फर्स्ट ऑफिसर कैप्टन अनुराग को बी737 उड़ाने का करीब 3,000 घंटे का अनुभव है। 


नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने ट्वीट किया है कि एयर इंडिया ने बोर्ड के स्वतंत्र निदेशक की अध्यक्षता में एक उप-समिति का गठन किया है जो संगठन और उसकी अनुषंगी कंपनियों के भीतर सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर ध्यान देगी।’’  तमिलनाडु के मंत्री वेल्लामंडी नटराजन मौके पर पहुंचे और दीवार को पहुंची क्षति का जायजा लिया जो कि एक राजमार्ग से लगी हुई है


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed