{"_id":"60076a8e9d2a1a35b3486199","slug":"emergency-flight-landing-in-nagpur-to-save-a-sick-girl-but-she-died-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को बचाने के लिए नागपुर में कराई आपातकालीन विमान लैडिंग, अस्पताल में हुई मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बच्ची को बचाने के लिए नागपुर में कराई आपातकालीन विमान लैडिंग, अस्पताल में हुई मौत
Wed, 20 Jan 2021 04:56 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 20 Jan 2021 04:56 AM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : Air India
लखनऊ से मुंबई जा रहे एक विमान को मंगलवार की सुबह नागपुर हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतरना पड़ा जिसके बाद उसमें यात्रा कर रही आठ वर्षीय एक बीमार बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्ची अपने माता पिता के साथ विमान में यात्रा कर रही थी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सोनेगांव थाने के अधिकारियों ने कहा कि बच्ची उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जिले के सहेरिखास गांव की रहने वाली थी और उसे उपचार के लिए लखनऊ से मुंबई ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान बच्ची की हालत बिगड़ गई और विमान को यहां बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन स्थिति में उतारा गया।अधिकारियों ने कहा कि बच्ची को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन