कोलकाता: ईंधन लीक के बाद एयरपोर्ट पर लागू करनी पड़ी इमरजेंसी, बाल- बाल बचे यात्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार रात कोलकाता एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान से ईंधन लीक होने के बाद अफरा-तफरी मच गई। ईंधन लीक के चलते तत्काल ही एयरपोर्ट पर आपातकाल लागू कर दिया गया। खबरों के मुताबिक ईंधन लीक की यह घटना बैंकॉक से दिल्ली आ रही एयर इंडिया के विमान संख्या AI-335 में हुई। इस विमान में 150 यात्री सवार थे।
Air India: At around 10.35 pm due to a suspected technical glitch, Bkk-Del AI335, operated with an A320neo made precautionary landing at Kolkata airport.Passengers were later flown to Delhi at 2.30 am. Aircraft operated on Kolkata- Mumbai route this morning after thorough checks. https://t.co/vBEVhPp2L8
— ANI (@ANI) January 6, 2019विज्ञापन
विमान ने रात 9:30 बजे बैंकॉक से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी मगर करीब एक घंटे बाद ही तकनीकी खराबी की वजह से कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। रात 2:30 बजे सभी यात्रियों ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी।