फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Embassy of Switzerland in India has not suspended Schengen visa appointments for Indian tour groups

Switzerland: स्विट्जरलैंड ने भारतीयों के वीजा आवेदन नहीं किए निलंबित, भारत में स्विस दूतावास ने दी सफाई

Thu, 03 Aug 2023 04:18 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 03 Aug 2023 04:18 PM IST
सार

भारत में स्विट्जरलैंड के दूतावास ने भारतीय टूर समूहों के लिए शेंगेन वीजा अपॉइंटमेंट को निलंबित नहीं किया है। इसकी जानकारी भारत में स्विट्जरलैंड के दूतावास के प्रवक्ता ने दी है।

विज्ञापन
Embassy of Switzerland in India has not suspended Schengen visa appointments for Indian tour groups
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में स्विट्जरलैंड के दूतावास ने भारतीय टूर समूहों के लिए शेंगेन वीजा अपॉइंटमेंट को निलंबित नहीं किया है। इसकी जानकारी भारत में स्विट्जरलैंड के दूतावास के प्रवक्ता ने दी है। इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि स्विस दूतावास ने बड़ी संख्या में लंबित आवेदनों के कारण अक्तूबर तक भारतीय टूर समूहों के लिए शेंगेन वीजा आवेदन स्वीकार करना बंद कर दिया है। 

विज्ञापन


भारत में स्विट्जरलैंड के दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि सितंबर 2023 के अंत तक हमारे पास लगभग 800 दैनिक अपॉइंटमेंट हैं, इनमें 22 समूह शामिल हैं। भारत में स्विट्जरलैंड के दूतावास ने 2019 की तुलना में अधिक वीजा आवेदनों पर कार्रवाई की है। आगे उन्होंने कहा कि हमने अपने महामारी के दौरान आए आवेदन के स्तर को पार कर लिया है। 2019 की समान अवधि के दौरान 12,0071 की तुलना में इस साल जनवरी से जून तक 129,446 आवेदन आए जो 7.8 फीसदी की वृद्धि है।
विज्ञापन


भारतीय आवेदकों के लिए वीजा आवेदन प्रक्रिया आसान बनाई
भारतीय आवेदकों के लिए वीजा आवेदन प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए इस वर्ष की शुरुआत से कुछ उपाय लागू किए गए हैं। सबसे पहले, आवेदकों के लिए अपनी यात्रा की तारीख से छह महीने पहले अपने वीजा के लिए आवेदन करना संभव है, जबकि पहले यह एक महीने पहले होता था। इसलिए, जून में यात्रा करने का इच्छुक कोई व्यक्ति जनवरी में ही वीजा के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा, दूतावास ने भारत में अपनी समग्र क्षमता बढ़ा दी है। लखनऊ में एक नए वीजा एप्लिकेशन सेंटर (वीएसी) के साथ, अब पूरे भारत में 13 वीएसी हैं, जहां आवेदन जमा किए जा सकते हैं। तीसरा, वर्तमान में, हमारे भागीदार वीएफएस द्वारा अपॉइंटमेंट और आवेदन पर दूतावास के निर्णय के बीच 13 कार्य दिवसों से अधिक समय नहीं लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed