{"_id":"612390cc8ebc3e79e65fee91","slug":"elgar-parishad-case-nia-files-charge-sheet-against-22-alleging-waging-war-against-center-and-maharashtra-govts","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलगार परिषद केस : 22 के खिलाफ एनआईए ने दायर की चार्जशीट, केंद्र व महाराष्ट्र के खिलाफ जंग छेड़ने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एलगार परिषद केस : 22 के खिलाफ एनआईए ने दायर की चार्जशीट, केंद्र व महाराष्ट्र के खिलाफ जंग छेड़ने का आरोप
Mon, 23 Aug 2021 05:43 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 23 Aug 2021 05:43 PM IST
सार
भीमा कोरेगांव हिंसा से जुड़े एलगार परिषद मामले में एनआईए ने सोमवार को 22 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। इसमें देश के खिलाफ जंग छेड़ने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
एनआईए ने चार्जशीट दाखिल की
- फोटो : PTI
विस्तार
एनआईए ने सोमवार को भीमा कोरेगांव हिंसा से जुड़े एलगार परिषद मामले में के मामले में 22 आरोपियों के खिलाफ ड्राफ्ट चार्जशीट दायर कर दी। इसमें आरोपियों पर केंद्र व महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जंग छेड़ने जैसे आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
प्रारूप आरोप पत्र में कहा गया है कि आरोपियों ने अत्याधुनिक हथियार एम 4 और 400000 कारतूस की आपूर्ति के लिए नेपाल व मणिपुर के उग्रवादियों के साथ साजिश रची। इस पर आठ करोड़ रुपये एकत्रित किए जाने थे।
विज्ञापन
जेएनयू व टाटा इंस्टीट्यूट का भी नाम
एनआईए का कहना है कि दिल्ली के जेएनयू व टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंसेस समेत कई यूनिवर्सिटी के छात्रों को आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
Maharashtra: In its draft charge sheet filed against 22 accused in Elgar Parishad case related to Bhima Koregaon violence in a court, NIA says the accused threatened India's sovereignty, integrity, & security by conspiring against "govt or civil authorities/public functionaries"
— ANI (@ANI) August 23, 2021
ड्राफ्ट चार्जशीट में एनआईए ने आरोप लगाया है कि इन 22 आरोपियों ने सरकार या सरकारी अधिकारियों के खिलाफ साजिश करके भारत की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा को धमकी दी।