एलगार परिषद केस : 22 के खिलाफ एनआईए ने दायर की चार्जशीट, केंद्र व महाराष्ट्र के खिलाफ जंग छेड़ने का आरोप
भीमा कोरेगांव हिंसा से जुड़े एलगार परिषद मामले में एनआईए ने सोमवार को 22 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। इसमें देश के खिलाफ जंग छेड़ने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनआईए ने सोमवार को भीमा कोरेगांव हिंसा से जुड़े एलगार परिषद मामले में के मामले में 22 आरोपियों के खिलाफ ड्राफ्ट चार्जशीट दायर कर दी। इसमें आरोपियों पर केंद्र व महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जंग छेड़ने जैसे आरोप लगाए गए हैं।
प्रारूप आरोप पत्र में कहा गया है कि आरोपियों ने अत्याधुनिक हथियार एम 4 और 400000 कारतूस की आपूर्ति के लिए नेपाल व मणिपुर के उग्रवादियों के साथ साजिश रची। इस पर आठ करोड़ रुपये एकत्रित किए जाने थे।
जेएनयू व टाटा इंस्टीट्यूट का भी नाम
एनआईए का कहना है कि दिल्ली के जेएनयू व टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंसेस समेत कई यूनिवर्सिटी के छात्रों को आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भर्ती किया गया था।
Maharashtra: In its draft charge sheet filed against 22 accused in Elgar Parishad case related to Bhima Koregaon violence in a court, NIA says the accused threatened India's sovereignty, integrity, & security by conspiring against "govt or civil authorities/public functionaries"
— ANI (@ANI) August 23, 2021
ड्राफ्ट चार्जशीट में एनआईए ने आरोप लगाया है कि इन 22 आरोपियों ने सरकार या सरकारी अधिकारियों के खिलाफ साजिश करके भारत की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा को धमकी दी।