फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   eleven class student attack on teachers in pune when they told him to take haircut

क्लास में बाल कटवाकर आने की बात पर स्टूडेंट नाराज, टीचर्स पर कर दिया हमला

Sat, 07 Oct 2017 11:24 AM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Sat, 07 Oct 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
eleven class student attack on teachers in pune when they told him to take haircut

महाराष्ट्र के पुणे में एक 11वीं के छात्र ने दो टीचरों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया, क्योंकि उन्होंने उसे क्लास में बाल कटवाकर आने के निर्देश दिए थे। मामला जातिगत विवाद से भी जुड़ा माना जा रहा है। 18 साल के सुनील पोपट भोर को टीचर धन्नजय अबनवे (33) और दर्शन चौधरी (30) ने क्लास में बाल कटवाकर आने के लिए कहा था और इसी बात पर नाराज सुनील ने दोनों पर हमला कर डाला।

विज्ञापन


घटना वघोली के जोगोश्वरी हाई स्कूल की है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक सुनील मराठा जाति से ताल्लुक रखता है और उसने हमले के दौरान एक टीचर पर जातिगत टिप्पणी भी कर दी।पुलिस ने बताया कि सुनील फिलहाल फरार है और उसकी तलाश लगातार की जा रही है।
विज्ञापन


पढ़ें: स्कूल के ऑफिस में बिना पूछे घुसा स्टूडेंट तो कर दिया ये हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि क्लास में अनुशासन बनाए रखने के लिए पहले भी सुनील को कई बार चेतावनी दी गई थी। सुनील पहले भी 11वीं में फेल हो चुका था और उसे अक्सर अनुशासनहीनता के लिए जाना जाता है। टीचर चौधरी के मुताबिक सुनील के माता-पिता से मिलने की कई बार कोशिश की गई, लेकिन वे नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed