फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   electronic gadgets recovered from NSA cells at Dibrugarh Jail in Assam pro-Khalistani outfit members

सुरक्षा में बड़ी चूक: खालिस्तानी अमृतपाल के सेल से स्मार्टफोन और कैमरा बरामद; असम के डिब्रूगढ़ जेल का मामला

Sat, 17 Feb 2024 10:52 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 17 Feb 2024 10:52 PM IST
सार

असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि अनधिकृत गतिविधियों का संकेत देने वाली खुफिया जानकारी के आधार पर जेल कर्मचारियों ने परिसर की तलाशी ली। 

विज्ञापन
electronic gadgets recovered from NSA cells at Dibrugarh Jail in Assam pro-Khalistani outfit members
Assam police - फोटो : PTI

विस्तार

असम के डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल से एक सुरक्षा में चूक का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एनएसए के तहत गिरफ्तार किए गए खालिस्तानी आतंकी और 'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह और उनके 9 सहयोगी पिछले साल 19 मार्च से बंद हैं। डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल से शनिवार को एक जासूसी कैमरा, एक स्मार्टफोन, एक कीपैड फोन, पेन ड्राइव, ब्लूटूथ हेडफोन और स्पीकर, एक स्मार्टवॉच और कई अन्य उपकरण बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


असम के पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि अनधिकृत गतिविधियों का संकेत देने वाली खुफिया जानकारी के आधार पर जेल कर्मचारियों ने परिसर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले। उन्होंने कहा कि इनके स्रोत का पता लगाया जा रहा है। एनएसए ब्लॉक में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं।
विज्ञापन

Unauthorised activities reported in Dibrugarh jail (Image/ANI)
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए अतिरिक्त कानूनी कार्रवाई और निवारक उपाय लागू किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि डीजीपी ने यह नहीं बताया कि जेल में बंद डब्ल्यूडीपी सदस्यों के पास से कौन से इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए गए। पंजाब से कट्टरपंथी संगठन के सदस्यों के आने के बाद से डिब्रूगढ़ जेल में एक बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की गई थी। डिब्रूगढ़ जेल, पूर्वोत्तर की सबसे पुरानी और उच्च सुरक्षा वाली जेलों में से एक जिसका निर्माण 1859-60 में अंग्रेजों ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed