{"_id":"5c2aa2ddbdec2256ab4fccbb","slug":"electricity-tripped-for-four-hours-in-pakistan-at-the-residence-of-indian-ambassador","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में भारतीय राजनयिक के घर की बिजली चार घंटे के लिए काटी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान में भारतीय राजनयिक के घर की बिजली चार घंटे के लिए काटी
Tue, 01 Jan 2019 04:44 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 01 Jan 2019 04:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में भारतीय राजनयिकों और उनके परिवारों को प्रताड़ित करने का एक और मामला सामने आया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले मंगलवार को इस्लामाबाद में तैनात एक भारतीय राजनयिक के घर की बिजली लगातार चार घंटे की लिए काट दी गई। इसके बाद भारतीय उच्चायोग ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के समक्ष यह मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
सूत्रों ने कहा कि भारतीय उच्चायोग ने जानबूझकर बिजली काटने का आरोप लगाया, क्योंकि राजनयिक के आवास पर बिजली की कोई गड़बड़ी नहीं थी। वहीं 21 दिसंबर को भारतीय उच्चायोग ने राजनयिक के निवास पर छोटे अंतराल के लिए बिजली कटने की जानकारी अलग से पाक के विदेश मंत्रालय को दी थी। सूत्रों के मुताबिक, राजनयिक के घर 25 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर बिजली काटी गई थी। बता दें कि इससे पहले भी वहां मौजूद कई भारतीय राजनयिक ऐसी शिकायतें दर्ज करा चुके हैं।
विज्ञापन