फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Electricity rates will not increase in five states including Punjab, Haryana

पंजाब, हरियाणा समेत पांच राज्यों में नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें

Wed, 12 Apr 2017 07:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Wed, 12 Apr 2017 07:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity rates will not increase in five states including Punjab, Haryana

पंजाब और हरियाणा समेत पांच राज्यों में फिलहाल बिजली के दाम नहीं बढ़ेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को टाटा पावर लिमिटेड और अदानी पावर लिमिटेड को करारा झटका देते हुए ट्रिब्यूनल के उस फैसले को दरकिनार कर दिया है, जिसमें दोनों कंपनियों को उपभोक्ता से लागत भरपाई शुल्क वसूलने की इजाजत दी गई थी।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति पीसी घोष और न्यायमूर्ति रोहिंग्टन एफ नरीमन की पीठ ने अपीलीय ट्रिब्यूनल फॉर इलेक्ट्रिीसिटी(एपटेल) के फैसले केखिलाफ दायर याचिकाओं का निपटारा करते हुए कहा है कि टाटा पावर लिमिटेड और अदानी पावर लिमिटेड अपने उपभोक्ताओं से भरपाई शुल्क नहीं वसूल सकते। एपटेल ने कोयले की कीमत में वृद्धि को देखते हुए दोनों कंपनियों को उपभोक्ताओं से लागत भरपाई शुल्क वसूलने की इजाजत दे दी थी।
विज्ञापन


दोनों कंपनियों का कहना था कि इंडोनेशिया के कानून में बदलाव के कारण वहां से आयात होने वाले कोयले की कीमत बढ़ गई है। ऐसे में बिजली की दरों में बढ़ोतरी करना उनकी मजबूरी है। मालूम हो कि अपने पावर प्लांट को चलाने के लिए उन्हें कोयले की दरकार है और कोयला इंडोनेशिया से आयात किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा कि कंपनियों को सिर्फ उस स्थिति में फायदा दिया जा सकता है अगर भारतीय कानून की वजह से उन पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा हो। शीर्ष अदालत का यह फैसला पंजाब व हरियाणा केअलावा राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात के बिजली उपभोक्ता केलिए राहत भरा है।


शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग(सीईआरसी) से कहा कि वह नए सिरे से उन कंपनियों को राहत देने की विचार कर सकती है जो पावर परचेजिंग एग्रीमेंट(पीपीए) की धारा-13 के दायरे में आते हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed