{"_id":"5a945ca84f1c1b641f8b7e2f","slug":"electricity-in-all-houses-till-march-2019-rk-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च 2019 तक सभी घरों में बिजली, मंत्री आरके सिंह का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मार्च 2019 तक सभी घरों में बिजली, मंत्री आरके सिंह का दावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार अगले साल मार्च, 2019 तक सभी घरों में निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास में लगी है। बिजली मंत्री आरके सिंह ने सोमवार को यह बात कही। सिंह ने कहा कि अगर राजग सरकार अगले लोकसभा चुनावों तक सभी घरों में बिजली पहुंचाने की समयसीमा को पूरा कर लेती है तो इससे भाजपा को एक बड़ा चुनावी मुद्दा मिल सकता है।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि अगले 31 मार्च तक सभी चार करोड़ घरों में बिजली उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि अभी तक 29.33 लाख घरों को बिजली से जोड़ा जा चुका है। सरकार द्वारा योजना को शुरू करने के समय पहचान किए गए 18 हजार बिना बिजली वाले गांवों में से केवल 935 बिना बिजली के बचे हैं।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि सरकार एक ऐसे कानून पर भी काम कर रही है जिसमें नि:शुल्क बिजली की कटौती न हो और तकनीकी समस्या होने पर भी सभी को निर्बाध रूप से बिजली उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन