{"_id":"62794ba07806ff109e2dd383","slug":"electric-vehicle-battery-explodes-in-telangana-no-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन को चार्ज करते समय धमाका, घटना में कोई घायल नहीं ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हादसा: इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन को चार्ज करते समय धमाका, घटना में कोई घायल नहीं
Mon, 09 May 2022 10:45 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करीमनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करीमनगर
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 09 May 2022 10:45 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, चूंकि घटना के समय कोई भी मौजूद नहीं था, इसलिए किसी को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने सोमवार को कहा कि यहां करीमनगर जिले के रामादुगु मंडल में एक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन को चार्ज करते समय विस्फोट हो गया, हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि घटना रविवार की रात रामचंद्रपुर गांव में हुई जब इलेक्ट्रिक वाहन के मालिक ने दोपहिया वाहन को चार्ज करने के लिए अपने घर के बाहर रखा, तभी उसकी बैटरी में अचानक विस्फोट हो गया। पुलिस ने कहा कि विस्फोट के बाद वाहन के कुछ हिस्से जल गए।
विज्ञापन
चूंकि घटना के समय कोई भी मौजूद नहीं था, इसलिए किसी को कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने कहा कि अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने कहा कि पिछले महीने एक घर के बाहर चार्जिंग के लिए रखे गए इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी फट गई थी जिसमें 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी और उसके परिवार के तीन सदस्य झुलस गए थे।
विज्ञापन