{"_id":"5f7395224ba29279be457faf","slug":"elections-will-be-held-on-four-seats-of-karnataka-legislative-council-on-october-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक विधान परिषद की चार सीटों पर 28 अक्तूबर को होंगे चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक विधान परिषद की चार सीटों पर 28 अक्तूबर को होंगे चुनाव
Wed, 30 Sep 2020 01:42 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Karnataka Election
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक विधान परिषद की खाली चार सीटों पर 28 अक्तूबर को चुनाव होगा। चुनाव आयोग ने मंगलवार को बताया कि कर्नाटक दक्षिण पूर्व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, कर्नाटक पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, कर्नाटक उत्तर-पूर्व शिक्षक एवं बंगलूरू शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीट 30 जून से रिक्त हैं।
विज्ञापन
दरअसल कोरोना महामारी के कारण चुनाव आयोग ने अघोषित काल तक चुनाव स्थगित कर दिया था। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 1 अक्तूबर को अधिसूचना जारी होगी, जबकि नामांकन की अंतिम तारीख 8 अक्तूबर है। नाम वापसी 12 अक्तूबर और मतदान 28 अक्तूबर होगा। मतों की गिनती 2 नवंबर को होगी।
विज्ञापन