फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election: There is no Modi wave in this election, many candidates dpnd on Modi for votes said-Siddaramaiah

Election: इस लोकसभा चुनाव में नहीं कोई मोदी लहर, कई उम्मीदवार वोट के लिए मोदी पर निर्भर, बोले सिद्धारमैया

Mon, 08 Apr 2024 07:50 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Mon, 08 Apr 2024 07:50 PM IST
सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में कोई मोदी लहर नहीं है। राज्य में कांग्रेस और उसकी पांच गारंटी को लेकर लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Election: There is no Modi wave in this election, many candidates dpnd on Modi for votes said-Siddaramaiah
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को मिली राहत। - फोटो : social media

विस्तार

सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि इस लोकसभा चुनाव में कोई मोदी लहर नहीं है। राज्य में कांग्रेस और उसकी पांच गारंटी को लेकर लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई उम्मीदवार ऐसे हैं, जो अपना चेहरा तक नहीं दिखा सकते, वे मोदी के नाम पर वोट की उम्मीद लगाए हुए हैं।
विज्ञापन


कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर बयानबाजी चल रही है। हाल ही में कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस लोकसभा चुनाव में कोई मोदी लहर नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इस बार लोगों का रुझान कांग्रेस और उसकी पांच गारंटी योजनाओं की ओर है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी के कई उम्मीदवार अपना चेहरा तक नहीं दिखा सकते हैं, वो मोदी के नाम पर वोट बटोरना चाहते हैं, लेकिन इस बार मोदी के पक्ष में लहर नहीं है। मोदी का बतौर प्रधानमंत्री दस साल का कार्यकाल सभी मामलों में विफल रहा।
विज्ञापन


कांग्रेस ही कर रही है सभी वर्ग के लिए काम
कांग्रेस के कार्य पर वे बोले कि हम सभी वर्गों के लिए अकेले ही काम कर रहे हैं। उन्होंने बेंगलूरू दक्षिण में कांग्रेस की पूर्व विधायक सौम्या रेड्डी के लिए वोट करने का अनुरोध किया। वे बोले कि सूर्या और अन्य भाजपा सांसद को यहां वोट मांगने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा पर आरोप लगाते हुए वे बोले कि इन्होंने कभी केंद्र में राज्य में हो रहे अन्याय के मुद्दे नहीं उठाए। न ही राज्य में भलाई के लिए काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल के संकट से जूझ रहा शहर
बेंगलूरू पीने के पानी के संकट से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में पानी की आपूर्ति कावेरी नहीं से होती है, वह भी केवल 60 प्रतिशत, अन्य 40 प्रतिशत पानी बोरवेल के जरिए मिलता है। शहर के आसपास के 110 गांवों में पानी की आपूर्ति के लिए हमारी पार्टी काम कर रही है, ताकि इस समस्या का जल्द से जल्द निदान हो सके। कावेरी पांचवें चरण की परियोजना है, इसके लागू होने के बाद यह स्थिति सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed