Poll Results: पीएम बोले- हरियाणा में झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी, जम्मू-कश्मीर में NC को शुभकामनाएं
भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबाेधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम सबने सुना है जहां दूध दही का खाना वैसा है अपना हरियाणा। बता दें कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा 48 सीटों के साथ सरकार बनाएगी। दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद कराए गए विधानसभा चुनाव में भी 29 सीटों के साथ भाजपा का प्रदर्शन बेहतर हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा ने हरियाणा विधानसभा में बहुमत से जीत हासिल की है। इसे लेकर भाजपा में जश्न का माहौल है। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ता जमकर झूम रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हरियाणा की जनता और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी है। भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबाेधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम सबने सुना है जहां दूध दही का खाना वैसा है अपना हरियाणा। हरियाणा के लोगों ने फिर कमाल कर दिया। कमल-कमल कर दिया।
#WATCH | Addressing party workers at BJP headquarters in Delhi, Prime Minister Narendra Modi says "This mandate has strengthened the resolve to make India the skill capital of the world. This mandate will give new courage to make India more secure and to take even the toughest… pic.twitter.com/7JPV1uWd3S
— ANI (@ANI) October 8, 2024विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज मां कात्यायनी की आराधना का दिन है। मां कात्यायनी शेर पर सवार होकर हाथ में कमल को धारण किए हुए हैं। हम सभी को आशीर्वाद दे रही हैं। ऐसे पावन दिन हरियाणा में तीसरी बार लगातार कमल खिला है। गीता की धरती पर सत्य की जीत हुई है। गीता की धरती पर विकास की जीत हुई है। सुशासन की जीत हुई है। हर जाति वर्ग के लोगों ने हमको वोट दिया। जम्मू कश्मीर में दशकों के इंतजार के बाद आखिरकार शांतिपूर्वक चुनाव हुए। वोटों की गिनती हुई, नतीजे आए। ये भारत के संविधान की जीत है। भारत के लाेकतंत्र की जीत है। जम्मू कश्मीर के लोगों ने नेशनल कॉफ्रेंस को सीटें दी हैं। मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं। जम्मू कश्मीर में वोट शेयर में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
#WATCH | Addressing party workers at BJP headquarters in Delhi, Prime Minister Narendra Modi says "BJP government puts the nation first. BJP government is committed to serving the poor. Be it the Centre or Haryana govt, in these ten years, not a single stain of corruption has… pic.twitter.com/rLTIo3PVWo
— ANI (@ANI) October 8, 2024
पीएम मोदी ने कहा कि मैं हरियाणा और जम्मू कश्मीर में जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई देता हूं। मैं हरियाणा और जम्मू की जनता को बधाई देता हूं। मैं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को तप और उनकी तपस्या के लिए नमन करता हूं। हरियाणा की जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। हरियाणा की जीत नड्डा और मुख्यमंत्री के कर्तव्यों की जीत है। हरियाणा में झूठ की घुट्टी पर विकास की गारंटी भारी पड़ी है। हरियाणा की जनता ने नया इतिहास रच दिया। हरियाणा का गठन 1966 में हुआ। इतने सालों में बड़े-बड़े दिग्ग्जों ने राज्य का नेतृत्व किया। हरियाणा में 13 चुनाव में से 10 चुनावों में हरियाणा के लोगों ने हर पांच में सरकार बदली है। लेकिन इस बार हरियाणा के लोगों ने जो किया है वह अभूतपूर्व है। वो पहले कभी नहीं हुआ। पहली बार ऐसा हुआ है जब दो कार्यकाल पूरा करने वाली किसी सरकार को हरियाणा में फिर से मौका मिला है। यह तीसरी बार भाजपा को मौका मिला है। जनता ने हमें छप्पर फाड़कर वोट दिया है। इस जनादेश की गूंज दूर-दूर तक जाएगी।
#WATCH | Addressing party workers in Delhi, PM Modi says, "Some people used to say that if Article 370 is removed, Kashmir will burn. But Kashmir did not burn, Kashmir is blooming beautifully. Our Jammu and Kashmir is coming out of the era of curfew and separatism... We have… pic.twitter.com/8dyNBVz5SR
— ANI (@ANI) October 8, 2024
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा दल ही नहीं बल्कि सबसे ज्यादा दिलों में बसी है। जनता ने विकास के मुद्दे पर भाजपा की हैट्रिक लगाई। भाजपा ने कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाई। इसलिए गुजरात और मध्यप्रदेश की जनता दो दशक से अपना आशीष बनाए है। अरुणाचल प्रदेश और गोवा में तीसरी बार सरकार बनाई। यूपी और बिहार में कानून का राज स्थापित करने वाली भाजपा एनडीए की सरकार को लोग बार-बार मौका दे रहे। असम, त्रिपुरा और उत्तराखंड में लगातार दो बार से भाजपा की सरकार है। जहां-जहां भाजपा सरकार बनाती है, वहां की जनता लंबे समय तक भाजपा को समर्थन देती है। दूसरी तरफ कांग्रेस की हालत कैसी है? पिछली बार कब कांग्रेस की सरकार की वापसी हुई। 13 साल पहले 2011 में असम में उनकी सरकार लौटी थी। उसके बाद जितने चुनाव हुए लोगों ने कहीं भी कांग्रेस को सेकेंड टर्म नहीं दिया है।
#WATCH | Addressing party workers at BJP headquarters in Delhi, Prime Minister Narendra Modi says "The poor in Haryana have seen the work of double engine government for the last 10 years. From free medical facilities to tap water and concrete houses, Haryana's poor families have… pic.twitter.com/8qUYigyJme
— ANI (@ANI) October 8, 2024
पीएम ने कहा कि हरियाणा में इन्होंने दलित और ओबीसी को भागीदारी देने से इन्कार किया। कांग्रेस ने तो डंके की चोट पर कहा कि आरक्षण खत्म कर देंगे। वे आरक्षण छीनकर अपने वोट बैंक में देना चाहते हैं। हरियाणा में भी वो यही करने जा रही थी। कांग्रेस भारत के समाज को कमजोर करके अराजकता फैलाकर देश को कमजोर करना चाहती है। पीएम ने कहा कि वो अलग-अलग वर्गाें को भड़का रहे हैं। कैसे किसानों को भड़काने के प्रयास हुए। हरियाणा के किसानों ने उनको करारा जवाब दिया। हमारे दलित, ओबीसी को भड़काने की कोशिश हुई। समाज ने षड्यंत्र को पहचाना और कहा कि वह भाजपा के साथ है।#WATCH | Addressing party workers in Delhi, PM Modi says, "Whether it is the Election Commission of the country, the police, the judiciary, the Congress wants to tarnish every institution. You will remember the kind of ruckus they created before the results of the Lok Sabha… pic.twitter.com/mF3BfnxLTJ
— ANI (@ANI) October 8, 2024
#WATCH | Addressing party workers in Delhi, PM Modi says, "...For some time now, many conspiracies are being hatched against India. Many conspiracies are being hatched to weaken India's democracy and social fabric. International conspiracies are being hatched. National parties… pic.twitter.com/Uulp8vinBJ
— ANI (@ANI) October 8, 2024
पीएम ने कहा कि सेना को लेकर भी गलत प्रचार किए। युवाओं को भड़काया। इस साजिश को हरियाणा ने नाकाम कर दिया। अब देश विरोधी राजनीति नहीं चलेगी। हरियाणा के हर परिवार ने एकजुट होकर वोट दिया। देश भक्तों को बांटने की साजिश को हरियाणा ने फेल कर दिया। बीते कुछ समय से भारत के लोकतंत्र, आर्थिक तंत्र और सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने की साजिश हो रही हैं। मैं कहता हूं कि कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी और उनके लोग इस खेल में शामिल है। हरियाणा ने ऐसी हर साजिश को मुंहतोड़ जवाब दिया है। हर भारतीय को संकल्प लेना है कि हम ऐसी किसी साजिश को सफल नहीं होने देंगे। भारत विकास के रास्ते से नहीं भटकेगा।
#WATCH | Addressing party workers at BJP headquarters in Delhi, Prime Minister Narendra Modi says "In J&K, its (Congress) allies were already worried that they were suffering losses because of Congress and today's results have shown the same. You must remember that we saw the… pic.twitter.com/SeN3kXV4cv
— ANI (@ANI) October 8, 2024
पीएम ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से परजीवी पार्टी बन गई है। जहां हरियाणा में कांग्रेस परजीवी बनकर अकेली थी तो उसे करारी हार मिली। जम्मू-कश्मीर में उसकी सहयोगी पार्टी पहले से कह रही थी कि कांग्रेस की वजह से उसे नुकसान हो रहा है और यही हुआ। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जितनी सीटें जीती सहयोगियों की वजह से जीती। कई राज्यों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन का खामियाजा उसके सहयोगियों का उठाना पड़ा। कांग्रेस अपने सहयोगियों को ही निगल जाती है। जिस पर देश के लोग गर्व करते हैं, उसकी छवि कांग्रेस खराब करती है। कांग्रेस हर संस्था पर दाग लगाना चाहती है। पीएम ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान ये लोग और उनके सहयोगी कई बार कोर्ट गए। ताकि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर बट्टा लगा सकें। आज भी उन्हाेंने यही किया। आज भी उन्होंने देश की जनता को गुमराह करने की कोशिश की। कांग्रेस यही कोशिश करती है कि संस्थाओं पर निष्पक्षता पर सवाल उठाए। कांग्रेस की आदत है। वह ऐसी करतूतें करती आ रही है।
#WATCH | Addressing party workers at BJP headquarters in Delhi, Prime Minister Narendra Modi says "Congress wants to weaken the country by weakening the Indian society and spreading anarchy in India, that is why they are instigating different sections. They are constantly trying… pic.twitter.com/m3ADEqKG1U
— ANI (@ANI) October 8, 2024
पीएम बोले कि जम्मू कश्मीर का चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। वहां भारत का संविधान पूरी तरह से लागू होने के बाद यह पहला चुनाव था। आजादी के 60 दशक बाद भी अनेक लोगों को वोट डालने का हक नहीं था। उन्होंने भी चुनाव में पहली बार वोट डाला। लोग कहते थे कि अनुच्छेद 370 हटा तो कश्मीर जल जाएगा। लेकिन कश्मीर जला नहीं बल्कि कश्मीर खूबसूरती से खिला और खिलखिलाया है। जैसे लोगों ने वहां वोट डाले वह हर हिंदुस्तानी के दिल को खुश करने वाला है। हमारा कश्मीर कर्फ्यू और अलगाव वाद के कालखंड से बाहर निकल रहा है। आजादी के बाद पहली बार हमने बीडीसी के चुनाव कराए। आज पहली बार प्रशासन के हर स्तर पर जनता के प्रतिनिधि काम करेंगे। हमने कश्मीर में संविधान की पुर्नप्रतिष्ठा की। मैनें विकसित भारत के लिए चार स्तंभों की चर्चा की। किसान, युवा, महिलाएं और गरीब हैं। हम विकास को इन चार धाराओं के बल पर देश को विकसित बनाने की दिशा में बढ़ रहे हैं। इनको सशक्त करना भाजपा की प्राथमिकता है। हरियाणा के गरीब तो पिछले 10 साल डबल इंजन सरकार का काम देख रहे हैं। हरियाणा के गरीब परिवारों को अनेक सुविधाएं मिली हैं। अब भाजपा गरीब कल्याण के काम को गति देगी। हरियाणा के कृषि क्षेत्र को भाजपा मजबूत करेगी। भाजपा सरकार हरियाणा के किसानों की उपज को बाजार तक पहुंचाना चाहता है। हरियाणा का मोटा अनाज दुनिया के डाइनिंग टेबल पर पहुंचे यह हमारी प्रतिबद्धता है।
#WATCH | Addressing party workers in Delhi, Prime Minister Narendra Modi says, "Wherever BJP forms government, the people there support BJP for a long time. And on the other hand, what is the condition of Congress? When was the last time a Congress government came back to power?… pic.twitter.com/KyKEz8wg8d
— ANI (@ANI) October 8, 2024
पीएम ने कहा कि हरियाणा खाने के तेल में आत्मनिर्भरता के मिशन को शक्ति देने वाला है। इससे हरियाणा के तिलहन किसानों को लाभ होगा। हरियाणा के युवाओं ने दुनिया भर में लोहा मनवाया है। हरियाणा के छोरा-छोरी खूब धूम मचा रहे। भाजपा सभी क्षेत्रों में अधिक निवेश को बढ़ावा देने वाली है। भारत खेलों की महाशक्ति बनने जा रहा है। इसमें हरियाणा के युवाओं की बड़ी भूमिका है। इसलिए हरियाणा में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए आधुनिक रोडमैप भाजपा ने रखा। महिलाओं के सशक्तीकरण पर भाजपा फोकस कर रही है। हरियाणा ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नेतृत्व दिया है। हम लखपति और ड्रोन दीदी बनाएंगे। लाडो योजना से हम उनको आर्थिक रूप से सशक्त बनाएंगे।
पीएम ने कहा कि भाजपा राष्ट्र को सर्वोपरि रखती है। हम गरीबों की सेवा को प्रतिबद्ध हैं। 10 साल में भाजपा पर भ्रष्टाचार का एक दाग नहीं लगा है। केंद्र सरकार पर जैसे दाग नहीं लगा, वैसे ही हरियाणा सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं है। हमने समर्पण भाव से जनता के लिए काम किया है। मैं नायब सैनी और मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा के विकास के लिए मेहनत करती है । जब जनता काम को सराहती है तो दोगुनी ऊर्जा मिलती है। जम्मू कश्मीर ने भी भाजपा को प्रोत्साहित किया। यह हमें और मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। आज के जनादेश से भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाने का दावा मजबूत हुआ। जनादेश ने भारत को स्किल कैपिटल बनाने की प्रेरणा को सशक्त किया है। ये जनादेश भारत को सुरक्षित बनाने के लिए नया हौसला देता है। मैं पूरे देश को भरोसा देता हूं कि आने वाले पांच साल तेज विकास के होंगे। हरियाणा, जम्मू कश्मीर और भारत विकसित होगा। ये हम करके दिखाएंगे। मैं जनता और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं। मैं कार्यकर्ताओं की त्याग और तपस्या को नमन करता हूं। कार्यकर्ता न रुकने वाले, थकने वाले और न झुकने वाले हैं।
इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया हरियाणा का हृदय से आभार। भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर स्पष्ट बहुमत देने के लिए मैं हरियाणा की जनशक्ति को नमन करता हूं। यह विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।
हरियाणा का हृदय से आभार!
— Narendra Modi (@narendramodi) October 8, 2024
भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर स्पष्ट बहुमत देने के लिए मैं हरियाणा की जनशक्ति को नमन करता हूं। यह विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।
उन्होंने लिखा कि इस महाविजय के लिए अथक परिश्रम और पूरे समर्पण भाव से काम करने वाले अपने सभी कार्यकर्ता साथियों को भी मेरी बहुत-बहुत बधाई! आपने ना केवल राज्य की जनता-जनार्दन की भरपूर सेवा की है, बल्कि विकास के हमारे एजेंडे को भी उन तक पहुंचाया है। इसी का नतीजा है कि भाजपा को हरियाणा में यह ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है।
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर के चुनाव बेहद खास रहे। अनुच्छेद 370 और आर्टिकल 35 ए हटने के बाद पहली बार चुनाव हुए थे। इसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इससे साफ है कि लोगों का लोकतंत्र में विश्वास कायम है। मैं इसके लिए जम्मू-कश्मीर के प्रत्येक व्यक्ति को बधाई देता हूं।
मुझे जम्मू-कश्मीर में भाजपा के प्रदर्शन पर गर्व है। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमारी पार्टी को वोट दिया और हम पर भरोसा जताया। मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि हम जम्मू-कश्मीर के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे। मैं हमारे कार्यकर्ताओं के मेहनती प्रयासों की भी सराहना करता हूं। मैं जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों में सराहनीय प्रदर्शन के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस को बधाई देता हूं।
इसके अलावा भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में जश्न का माहौल है। रात आठ बजे पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देंगे।
#WATCH | BJP workers celebrate party's performance in the Haryana Assembly elections, at party headquarters in Delhi. pic.twitter.com/T0YZl34DB1
— ANI (@ANI) October 8, 2024