{"_id":"622a7f5500557f7097451256","slug":"election-result-2022-bjp-big-victory-in-four-states-amit-shah-statement-result-shows-trust-in-pm-modi-welfare-schemes","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election Result 2022: अमित शाह बोले- मोदी की कल्याणकारी योजनाओं पर भरोसे का नतीजा है प्रचंड जीत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Election Result 2022: अमित शाह बोले- मोदी की कल्याणकारी योजनाओं पर भरोसे का नतीजा है प्रचंड जीत
Fri, 11 Mar 2022 04:14 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 11 Mar 2022 04:14 AM IST
सार
चार राज्यों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जनता को सरकार की गरीबों व किसानों के हित लिए चल रहीं कल्याणकारी योजना पर पूरा भरोसा है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिला जनादेश इसी का नतीजा है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत का श्रेय पीएम मोदी की कल्याणकारी योजनाओं को दिया। शाह ने कहा, यूपी की जनता ने प्रचंड जीत का तोहफा देकर सीएम योगी आदित्यनाथ के सुशासन और विकास कार्यों पर भी मुहर लगा दी।
विज्ञापन
जनता को सरकार की गरीबों व किसानों के हित लिए चल रहीं कल्याणकारी योजना पर पूरा भरोसा है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिला जनादेश इसी का नतीजा है। शाह ने एक के बाद एक ट्वीट कर यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा की जनता का भाजपा पर भरोसा बरकरार रखने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
शाह ने पीएम मोदी पर लोकसभा और विधानसभा चुनावों में लगातार दो बार भरोसा दिखाने के लिए जनता को सलाम भी किया। जनता ने योगी आदित्यनाथ के भय व भ्रष्टाचार मुक्त शासन को चुना है। शाह ने कहा, यह हमारे कार्यकर्ताओं की भी जीत है। जिन्होंने पार्टी की विचारधारा को जमीनी स्तर पर आकार दिया और कड़ी मेहनत कर पार्टी को विजयश्री दिलाई। शाह ने देवभूमि उत्तराखंड, पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर और तटीय राज्य गोवा की जनता का भी आभार जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
विज्ञापन