फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election officials search former Telangana CM KCR vehicle

MCC: चुनाव अधिकारियों ने केसीआर के वाहन की ली तलाशी; किसानों से मिलने जा रहे थे पूर्व सीएम

Sun, 31 Mar 2024 04:51 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 31 Mar 2024 04:51 PM IST
सार

बीआरएस ने बताया कि केसीआर किसानों से मिलने और उनके खेतों का निरीक्षण करने के लिए वे सूर्यापेट जा रहे थे। जहां उनके वाहन की जांच की गई।

विज्ञापन
Election officials search former Telangana CM KCR vehicle
चुनाव अधिकारियों ने ली केसीआर के वाहन की तलाश। - फोटो : ANI

विस्तार

देश में लेकसभा चुनाव की दुंदुभी बजने के बाद से ही चुनाव आयोग सक्रिय हो गया है। लोकसभा चुनाव में निष्पक्षता और शुचिता सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इस बीच, तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में पूर्व सीएम केसीआर के वाहन की तलाशी ली गई है। सूर्यापेट की यात्रा के दौरान निर्वाचन अधिकारियों ने यह कार्रवाई की। बीआरएस ने कहा कि जिले के एडुलापर्रे टांडा चेक पोस्ट पर वाहन की जांच की गई।

विज्ञापन

 
बीआरएस ने बताया कि केसीआर किसानों से मिलने और उनके खेतों का निरीक्षण करने के लिए वे सूर्यापेट जा रहे थे। सूर्यापेट इस समय कथित तौर पर सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि तेलंगाना में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर वर्तमान में आदर्श आचार संहिता लागू है। यहां 13 मई को मतदान होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed