फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election of Rajya Sabha Deputy Speaker will be on 9 August

एनडीए की ओर से जेडी (यू) सांसद हरिवंश हो सकते हैं राज्यसभा में उपसभापति पद के उम्मीदवार

Mon, 06 Aug 2018 01:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Aug 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
Election of Rajya Sabha Deputy Speaker will be on 9 August
JD(U) MP Harivansh

राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए चुनाव गुरूवार 9 अगस्त को होगा। सभापति एम वेंकैया नायडू ने आज राज्यसभा में शून्यकाल में इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसके लिए बुधवार 8 अगस्त को 12 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकेगा। बता दें कि एनडीए की ओर से जेडी (यू) सांसद हरिवंश राज्यसभा में उपसभापति पद के उम्मीदवार हो सकते हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


 
सभापति ने कहा कि 9 अगस्त को सुबह 11 बजे जरूरी दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाने के बाद उपसभापति पद के लिए चुनाव कराया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले उपसभापति पी जे कुरियन का कार्यकाल पिछले महीने यानी जुलाई में समाप्त हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि संसद की पॉवरफुल लोकसेवा समिति की सदस्यता के लिए कांग्रेस ने टीडीपी के केसीएम रमेश को समर्थन किया है। भाजपा ने भूपेन्द्र यादव और जद(यू) के हरिवंश को उतारा है। विपक्षी दलों का समर्थन रमेश को है। 244 सदस्यीय सदन में भाजपा की गिनती 116 करीब बैठ रही है। 

बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन के पास राज्यसभा में 105 सांसद हैं जबकि कई और सांसदों से उम्मीद की जा रही है कि वह इन्हें मदद करेंगे। यहां तक कि यदि एनडीए टीआरएस और वाईएसआरसीपी के वोट सुरक्षित करता है, तो अकेले बीजेडी विपक्ष के पक्ष में वोट को स्विंग करने की स्थिति में है।

एक वरिष्ठ बीजेडी नेता ने कांग्रेस को समर्थन दिए जाने के मामले में पुष्टि की कि गैर विपक्षी उम्मीदवारों को सभी विपक्षी वोटों को अपनाने के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि बीजेडी कांग्रेस के उम्मीदवार को समर्थन नहीं करेगी लेकिन वह गैर कांग्रेसी उम्मीदवार को समर्थन किए जाने पर विचार कर रही है।  


राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन के चुनाव पर वेंकैया नायडू लगातार हां में जवाब दे रहे हैं। दूसरी तरफ डिप्टी चेयरमैन के कमरे आदि में अपना दखल और उपयोग बढ़ा रहे हैं। डाइनिंग टेबल और बेड भी ताकि आराम किया जा सके। ऐसे में चुनाव के आसार कम। विपक्ष चुनाव चाहता है। सत्ता पक्ष यह पद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शाह एनसीएसटी बिल, तीन तलाक़ बिल आदि पर संसद की मंजूरी चाहता हैं। 

विजय गोयल अनंत कुमार लगातार विपक्ष से संपर्क में है। विपक्ष कुछ लेकर कुछ देने के फ्लोर प्रबंधन की रणनीति पर है। राज्यसभा में सत्ता पक्ष कमजोर है। 10 अगस्त तक ही संसद का मानसून सत्र है, लिहाजा, टसल, मसल, समझाइस और समझौता सब चलने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed