Uzbekistan: चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र का उज्बेकिस्तान दौरा, राष्ट्रपति चुनाव में पर्यवेक्षक की भूमिका निभाएंगे
Uzbekistan: चुनाव आयोग के एक बयान के अनुसार, उज्बेकिस्तान में इस साल अप्रैल में हुए जनमत संग्रह के बाद वहां अपनाए गए नए संविधान के तहत चुनाव हो रहे हैं और इस पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर है। उज्बेक कानून के तहत, राष्ट्रपति को एक ही राष्ट्रव्यापी निर्वाचन क्षेत्र से सात साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए संविधान के ढांचे के तहत उज्बेकिस्तान में रविवार को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव का निरीक्षण करने के लिए चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे वहां के दौरे पर हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, पांडे उज्बेकिस्तान के केंद्रीय चुनाव आयोग के निमंत्रण पर तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। मौजूदा राष्ट्रपति सहित चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
चुनाव आयोग के एक बयान के अनुसार, उज्बेकिस्तान में इस साल अप्रैल में हुए जनमत संग्रह के बाद वहां अपनाए गए नए संविधान के तहत चुनाव हो रहे हैं और इस पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर है। उज्बेक कानून के तहत, राष्ट्रपति को एक ही राष्ट्रव्यापी निर्वाचन क्षेत्र से सात साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है।
चुनाव प्रशासन एक त्रि-स्तरीय ढांचे का पालन करता है जिसमें केंद्रीय चुनाव आयोग, 14 जिला चुनाव आयोग और 10,760 पूर्ववर्ती चुनाव आयोग शामिल हैं। उज्बेकिस्तान में करीब दो करोड़ मतदाता हैं।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने उज्बेकिस्तान के सीईसी के चुनावी प्रशासन, प्रक्रियाओं और पहलों का अवलोकन प्राप्त करने के लिए 7 वें और 14 वें जिला चुनाव आयोगों का दौरा किया। इससे पहले, पांडे और उजबेकिस्तान के सीईसी के अध्यक्ष ने चुनावी सहयोग पर एक बैठक की थी। पांडे ने भारत में हाल ही में हुए चुनावों और दोनों देशों के बीच चुनावी संबंधों को और मजबूत करने के विभिन्न तरीकों के बारे में बात की।