{"_id":"5f11d79a8ebc3e637b03e471","slug":"election-commission-wrote-a-letter-to-political-parties-seeking-suggestions-for-election-campaign-during-coronavirus-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग की राजनीतिक दलों को चिट्ठी, कोरोना के दौरान चुनाव प्रचार पर मांगे सुझाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव आयोग की राजनीतिक दलों को चिट्ठी, कोरोना के दौरान चुनाव प्रचार पर मांगे सुझाव
Fri, 17 Jul 2020 10:23 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने शुक्रवार को सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर कोविड-19 के दौरान देश में होने वाले आगामी चुनावों के प्रचार को लेकर 'राय और सुझाव' मांगे हैं। आयोग ने राजनीतिक दलों से 31 जुलाई तक जवाब देने को कहा है। इस साल कुछ राज्यों में उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
आयोग ने अपने पत्र में देश में कोविड-19 के मौजूदा हालात की ओर इशारा किया। आयोग ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें सुरक्षा सुनिश्चित करने और देश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 और कुछ अन्य कानूनों के तहत दिशानिर्देश जारी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को 31 जुलाई 2020 तक अपनी राय और सुझाव भेजने के लिये कहा है। ताकि, महामारी के दौरान होने वाले चुनावों में राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा प्रचार किए जाने को लेकर जरूरी दिशानिर्देश तैयार किए जा सकें।
विज्ञापन
इससे पहले बिहार के विभिन्न विपक्षी राजनीतिक दलों ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से कहा कि वह मतदाताओं को आश्वस्त करे कि आगामी विधानसभा चुनाव संक्रमण के फैलने का बड़ा कारण नहीं बनेंगे। साथ ही उन्होंने सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए हर मतदान केंद्र पर मतदाताओं की संख्या 250 तक सीमित करने का भी अनुरोध किया।
विपक्षी दलों ने आज शाम आयोग के अधिकारियों के साथ डिजिटल बैठक की। इससे पहले उन्होंने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपकर राज्य में कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात की ओर ध्यान दिलाया था।