{"_id":"6494db8381e83e0107060db6","slug":"election-commission-team-meets-telangana-officials-to-review-preparations-for-assembly-polls-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा निर्वाचन आयोग, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा निर्वाचन आयोग, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
Fri, 23 Jun 2023 05:08 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 23 Jun 2023 05:08 AM IST
सार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
Telangana State Election Commission
- फोटो : Telangana State Election Commission
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनाव आयोग की टीम ने गुरुवार को तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने सीबीडीटी, प्रवर्तन निदेशालय, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई), सीआईएसएफ और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) समेत प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
सीएम केसीआर ने शहीदों के सम्मान में शहीद स्मारक का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव(केसीआर) ने अपने प्राणों की आहुति देने वालों की याद में राज्य सरकार द्वारा निर्मित 'तेलंगाना शहीद स्मारक- अमर ज्योति' का गुरुवार को उद्घाटन किया। राज्य सरकार ने यह स्मारक उन लोगों की याद में बनाया गया था जिन्होंने अलग तेलंगाना राज्य के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया था।
विज्ञापन
शहीदों के परिजनों को नौकरी और वित्तीय सहायता की प्रदान
उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार ने शहीदों के परिजनों को नौकरी और वित्तीय सहायता प्रदान करके मदद की और उनकी भी मदद की जाएगी जिन्हें अभी तक सरकार की तरफ से दी जाने वाली सहायता नहीं मिल सकी है। राज्य सरकार भारत के अन्य राज्यों से विदेशी प्रतिनिधियों या मेहमानों को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए स्मारक पर आने की सुविधा प्रदान करेगी।
उद्घाटन के मौके पर पुलिस ने शहीदों के सम्मान में की फायरिंग
मुख्यमंत्री ने अलग तेलंगाना राज्य के लिए जीवन का बलिदान देने वाले लोगों के परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक रैली निकाली गई। हुसैन सागर झील के पास बनी 'अमरा ज्योति' 'शहीदों' के महान बलिदान की याद के रूप में लगातार जलती रहेगी। सरकार ने 117.50 करोड़ रुपये की लागत से राज्य सचिवालय के सामने छह मंजिला स्मारक बनाया है। स्मारक के निर्माण के लिए सरकार ने अपनी 3.29 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई है। स्मारक में एक संग्रहालय, फोटो गैलरी, कन्वेंशन हॉल, रेस्तरां और अन्य सुविधाएं हैं।