{"_id":"5caccd5fbdec22142c5cc2b1","slug":"election-commission-summoned-revenue-secretary-and-cbdt-chief-on-income-tax-raids","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर छापेमारी: चुनाव आयोग ने राजस्व सचिव व सीबीडीटी प्रमुख को किया तलब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आयकर छापेमारी: चुनाव आयोग ने राजस्व सचिव व सीबीडीटी प्रमुख को किया तलब
Tue, 09 Apr 2019 10:20 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग ने आयकर विभाग व अन्य एजेंसियों द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ छापेमारी पर सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने इस मामले में मंगलवार को राजस्व सचिव और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष को तलब किया। साथ ही चेताया कि एजेंसियों की कार्रवाई बिना भेदभाव, निष्पक्ष और आचार संहिता के नियमों के अनुरूप होनी चाहिए।
विज्ञापन
दरअसल आयकर विभाग पिछले दो दिन से लगातार छापेमारी कर रहा है। मध्यप्रदेश में लगभग 281 करोड़ की बेहिसाबी नकदी और संपत्ति भी बरामद की जा चुकी है। इससे पहले कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी बड़े पैमाने पर छापेमारी की गई। राजस्व सचिव एबी पांडे और सीबीडीटी चेयरमैन पीसी मोदी को मुख्य चुनाव आयुक्त ने छापों पर जवाबदेही तय करने को कहा है।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में आयोग ने साफ तौर पर कहा कि किसी भी तलाशी और छापेमारी के दौरान स्थानीय चुनाव अधिकारियों को भी सूचित किया जाएगा। रविवार को आयोग ने बाकायदा एडवाइजरी जारी कर इन एजेंसियों को निष्पक्ष कार्रवाई करने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन