फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Election Commission state poll machinery regular talk with parties TMC seeks reply on duplicate voter ID

निर्वाचन आयोग: TMC बोली- दोहरी EPIC महाघोटाला; CEC बोले- राज्यों में नियमित बैठक पर 31 मार्च तक भेजें रिपोर्ट

Tue, 04 Mar 2025 03:17 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 04 Mar 2025 03:17 PM IST
सार

Election Commission to States: केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने राज्यों की चुनावी मशीनरी को अहम निर्देश दिए हैं। आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ नियमित बैठक करने को कहा है। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने डुप्लीकेट वोटर आईडी पर आयोग से जवाब मांगा। आयोग की तरफ से जारी बयान को टीएमसी ने झूठा और अपने ही नियमों का उल्लंघन करार दिया।

विज्ञापन
Election Commission state poll machinery regular talk with parties TMC seeks reply on duplicate voter ID
निर्वाचन आयोग ने राज्यों के अधिकारियों को दिए निर्देश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने अहम दिशानिर्देश दिए हैं। अब सियासी दलों के साथ राज्य चुनाव मशीनरी नियमित बैठक करेगी। दोहरी वोटर आईडी पर TMC के सवालों के बाद आयोग ने स्पष्टीकरण जारी किया, जिसे तृणमूल कांग्रेस ने खारिज कर दिया। टीएमसी के मुताबिक यह आयोग के अपने ही नियमों और दिशानिर्देशों के खिलाफ है।
विज्ञापन


राज्यों को 31 मार्च तक सभी मुद्दों पर रिपोर्ट देनी होगी
राज्यों के चुनाव अधिकारियों के एक सम्मेलन में केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने दिशानिर्देश दिए। आयोग ने मंगलवार को अपनी चुनाव मशीनरी से कहा कि राजनीतिक दलों के साथ नियमित बैठक कर प्रक्रिया के अनुसार मुद्दों का समाधान करें। आयोग ने राज्यों से 31 मार्च तक सभी मुद्दों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट जारी करने को कहा है। वरिष्ठ नौकरशाह ज्ञानेश कुमार के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभालने के बाद केंद्रीय आयोग ने पहला ऐसा सम्मेलन आयोजित किया है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

Election Commission state poll machinery regular talk with parties TMC seeks reply on duplicate voter ID
भारत के 26वें चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
नए निर्वाचन आयुक्त ने राज्यों में अधिकारियों को दिए अहम दिशानिर्देश
ज्ञानेश कुमार ने अधिकारियों से पारदर्शी तरीके से काम करने और सभी वैधानिक दायित्वों को कानूनी ढांचे के मुताबिक पूरा करने को कहा। सीईसी ने अधिकारियों को राजनीतिक दलों के प्रति सुलभ और जवाबदेह रहने के निर्देश भी दिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी पक्षों की नियमित बैठकें हों। राज्यों के सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग ऑफिसर और निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों को अपनी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशों में इस बात का स्पष्ट उल्लेख भी है।

Election Commission state poll machinery regular talk with parties TMC seeks reply on duplicate voter ID
भारत निर्वाचन आयोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समान EPIC नंबर आवंटित होने पर चुनाव आयोग ने क्या कहा?
चुनाव आयोग की तरफ से रविवार को जारी स्पष्टीकरण में कहा गया, सभी राज्यों की मतदाता सूची डाटाबेस को इलेक्टोरल रोल मैनेजमेंट (ERONET) प्लेटफॉर्म पर भेजे जाने से पहले विकेंद्रीकृत और मैनुअल तरीके से कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाताओं को समान EPIC नंबर आवंटित हो गए।

Election Commission state poll machinery regular talk with parties TMC seeks reply on duplicate voter ID
संसद का बजट सत्र - फोटो : Amar Ujala
संसद में भी गूंजेगा मुद्दा; 10 मार्च से शुरू होने वाला है बजट सत्र का दूसरा चरण
एक सूत्र के मुताबिक विपक्षी दल इस मुद्दे को 10 मार्च से शुरू होने वाले संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में भी उठाने की तैयारी कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस 25 से अधिक विपक्षी दलों के गठबंधन- INDIA ब्लॉक में शामिल पार्टियों के संपर्क में है। टीएमसी के अलावा कई और दलों ने भी मतदाता सूची को लेकर चिंता जाहिर की है।

Election Commission state poll machinery regular talk with parties TMC seeks reply on duplicate voter ID
निर्वाचन आयोग पर तृणमूल सांसद ने लगाए गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला
दो मतदाता पहचान पत्रों की संख्या एक नहीं हो सकती
तृणमूल कांग्रेस ने डुप्लीकेट वोटर आईडी के मामले में चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण को 'छिपाने का प्रयास' करार दिया। आयोग के दिशानिर्देशों का जिक्र करते हुए पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल- तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि दो मतदाता पहचान पत्रों (EPIC) की संख्या एक जैसी नहीं हो सकती। इलेक्टोरल फोटो आइडेंटिटी कार्ड (EPIC) नंबरों में दोहराव को टीएमसी ने महाघोटाला करार दिया। पार्टी ने कहा है कि चुनाव आयोग को 24 घंटे के भीतर अपनी गलती स्वीकार करनी होगी।

Election Commission state poll machinery regular talk with parties TMC seeks reply on duplicate voter ID
निर्वाचन आयोग पर तृणमूल सांसद ने लगाए गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला
TMC ने गलती स्वीकारने के लिए 24 घंटे का समय दिया
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने मंगलवार को चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण का अंश साझा किया। गोखले ने चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों की किताब- 'निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों के लिए पुस्तिका' के अंश साझा कर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले टीएमसी ने आयोग को डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र से जुड़ी धांधली के मामले में आयोग को गलती स्वीकारने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। लेकिन ईसीआई के जवाब के बाद आयोग की पोल खुल चुकी है।

Election Commission state poll machinery regular talk with parties TMC seeks reply on duplicate voter ID
निर्वाचन आयोग पर तृणमूल सांसद ने लगाए गंभीर आरोप - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इस मुद्दे को सबसे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उठाया था। क्रिकेट के मैदान से रिटायरमेंट के बाद सियासी चौसर पर उतरे तृणमूल सांसद कीर्ति आजाद ने भी सरकार को इस मुद्दे पर कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने चुनाव आयोग के अधिकारियों और भाजपा नेताओं पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed