{"_id":"5b2f390e4f1c1b254d8b8150","slug":"election-commission-said-they-will-make-every-voter-a-cop-ahead-of-the-general-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":" अब हर मतदाता आम चुनाव की कर सकेगा निगरानी, धांधली पर ऐसे लगेगी रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब हर मतदाता आम चुनाव की कर सकेगा निगरानी, धांधली पर ऐसे लगेगी रोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
ओम प्रकाश रावत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय चुनाव आयोग अगले लोकसभा चुनाव से पहले हर मतदाता को भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस की भूमिका निभाने की योजना बना रहा है। इस योजना को अमलीजामा पहनाने से पहले आयोग की एक टीम इस समय एक मोबाइल एप्लीकेशन पर काम कर रही है। जिसका नाम है ई-नेत्र। अगर कोई नेता आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पैसा या शराब बांटने की कोशिश या फिर भड़काऊ भाषण देता है तो कोई भी शख्स ऐप के जरिए उसकी शिकायत कर सकता है। सबूत के तौर पर फोटो या वीडियो भी अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत ने इस बात की जानकारी निजी अखबार को एक इंटरव्यू के दौरान दी। उन्होंने बताया, 'हमारे आईटी विभाग ने अगले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक ऐप तैयार की है। इस ऐप को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चार राज्यों (राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम) में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रयोग किया जाएगा।' उन्होंने बताया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बंगलूरू नगर निगम ने चुनाव आयोग के लिए ऐसी ही ऐप बनाई थी लेकिन वह चुनाव से कुछ समय पहले ही आ पाई थी।
विज्ञापन
चुनाव तक केवल 800 लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया था। एक महीने के अंदर आयोग नई ऐप को लॉन्च करने वाला है। उन्होंने भरोसा जताया कि लाखों लोग इस ऐप के जरिए आयोग की मदद का काम करेंगे। इस ऐप की मदद से कोई भी शख्स उस अमूक घटना को रिकॉर्ड करके चुपचाप भेज सकता है। वीडियो अपलो़ड किए बिना भी शिकायत की जा सकती है। मगर आयोग को पर्याप्त सबूतों की जरूरत होगी।
विज्ञापन