{"_id":"5fb6f903cab59209604a35d0","slug":"election-commission-said-rajya-sabha-seat-vacated-after-ram-vilas-paswans-demise-on-december-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट पर 14 दिसंबर को होगा उपचुनाव: चुनाव आयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट पर 14 दिसंबर को होगा उपचुनाव: चुनाव आयोग
Fri, 20 Nov 2020 04:30 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Fri, 20 Nov 2020 04:30 AM IST
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग
- फोटो : Election Commission
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोजपा नेता रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट पर 14 दिसंबर को उपचुनाव होगा। पासवान का आठ अक्तूबर को निधन हो गया था। चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा, बिहार से उच्च सदन के सदस्य रहे पासवान का कार्यकाल अप्रैल, 2024 में खत्म होना है।
विज्ञापन
उपचुनाव की अधिसूचना 26 नवंबर को जारी होगी और मतगणना 14 दिसंबर की शाम को होगी। पासवान ने पिछले साल राज्यसभा उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यह सीट खाली हुई थी, जिसे भाजपा ने लोजपा को दिया था। पासवान राज्यसभा में एकमात्र लोजपा नेता थे।
विज्ञापन